04/04/25

प्रधानमंत्री ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की

आरएस अनेजा, 04 अप्रैल नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के अवसर पर म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। मोदी ने हाल ही में आए भूकंप में हुई तबाही पर संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में म्यांमार के बहनों और भाइयों को भारत की ओर से सहायता का आश्वासन दिया। दोनों नेताओं ने भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से कनेक्टिविटी, क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य क्षेत्रों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

"बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। हाल ही में आए भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर एक बार फिर संवेदना व्यक्त की। भारत इस कठिन समय में म्यांमार के अपने बहनों और भाइयों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

हमने भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से कनेक्टिविटी, क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य क्षेत्रों पर भी चर्चा की।”

Previous

दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन क्लीन सिटी, 2622 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Next

साल में कितनी बार कर सकते हैं रक्त दान ? किन लोगों को इससे बचने की जरूरत।