दैनिक खबर: आज 24 जून, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज बैठक, कल राष्ट्रपति से मिले पीएम:

मोदी कैबिनेट की आज होने वाली अहम बैठक से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा मंजूर; राष्ट्रपति से पीएम मोदी की मुलाकात के बाद जल्द बड़े कैबिनेट फेरबदल और नए चेहरों को शामिल करने की चर्चा तेज।

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा ने छुआ रिकॉर्ड 50 लाख का आंकड़ा:

पिछले साल के मुकाबले करीब ११ लाख अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; श्राइन बोर्ड ने यात्रा प्रबंधन और बेहतर सुविधाओं को दिया श्रेय।

सरकार बोली- एथेनॉल फ्यूल में चीटियां लगने का वीडियो फेक:

पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से इंजन खराब होने और चींटियां लगने की अफवाहों को पेट्रोलियम मंत्रालय ने किया खारिज; कहा- यह पूरी तरह साइंटिफिक, ईधन ग्रेड एथेनॉल में नहीं होती कोई शर्करा।

कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके बोले- हम आतंकवादी नहीं: 

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना चौथे दिन भी जारी, शिक्षा मंत्री के बयान पर दीपके का पलटवार; कहा- हम आतंकवादी नहीं और न ही हमें देशभक्ति के सर्टिफिकेट की जरूरत।

हिमाचल प्रदेश में एस्मा लागू होने के बाद भी रात से एचआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल:

थमेंगे २८०० सरकारी बसों के पहिए; यात्रियों की सुविधा के लिए १५०० रुपये दिहाड़ी पर ६५६ अस्थाई ड्राइवरों की भर्ती शुरू।

अमेरिकी सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव किया पास:

दोनों सदनों से मंजूरी मिलने के बाद बैकफुट पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प; व्हाइट हाउस ने प्रस्ताव के कानूनी असर से किया इनकार।

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम, १२ हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ किया योग;

पीएम मोदी के योग गुरु डॉ. एच.आर. नागेंद्र रहे कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण।

अमेरिका जा रहे भारतीय छात्र को एम्स्टर्डम से आना पड़ा वापस:

हैदराबाद से न्यूयॉर्क जा रहे भारतीय छात्र को एम्स्टर्डम एयरपोर्ट पर यूएस कस्टम विभाग ने रोका, वीजा अमान्य होने की बात कह वापस भारत भेजा; स्थानीय अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से संपर्क करने के दिए निर्देश।

'मुझे धर्म बदलने की जरूरत नहीं, हिंदू आस्था से खुश हूं';

पाकिस्तानी जनरल से पत्नी ऊषा की तुलना और पाकिस्तान प्रेम को लेकर विवादों में घिरे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस; ऊषा वेंस ने कहा- मुझे धर्म परिवर्तन की जरूरत नहीं, हिंदू धर्म से हूं खुश।

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट से बड़ा झटका,

बैंक ऑफ इंडिया को १०.७ मिलियन डॉलर चुकाने का आदेश; कोर्ट ने पर्सनल गारंटी के तहत ठहराया पूरी तरह जिम्मेदार।

दिल्ली-बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत,

रेलवे २८ जून से शुरू करेगा छपरा-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस; उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को भी मिलेगा सीधा लाभ।

दिल्ली-एनसीआर में ऐप-आधारित और लोकल टैक्सियों का बढ़ा जाल,

लेकिन सुरक्षा बनी बड़ी चुनौती; कैब चालकों द्वारा लगातार हो रही आपराधिक वारदातों ने कामकाजी महिलाओं और यात्रियों के मन में पैदा किया गहरा डर।

दिल्ली के द्वारका, नजफगढ़ और महरौली समेत कई क्षेत्रों में गहराया भूजल संकट;

हजारों सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के दावों पर उठे सवाल, सीजीडब्ल्यूबी ने १३ इकाइयों को बताया ओवर-एक्सप्लाइटेड।

 दिल्ली के द्वारका, नजफगढ़ और महरौली समेत कई क्षेत्रों में गहराया भूजल संकट;

हजारों सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के दावों पर उठे सवाल, सीजीडब्ल्यूबी ने १३ इकाइयों को बताया ओवर-एक्सप्लाइटेड।

टीबी उन्मूलन में राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रही दिल्ली;

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने की प्रगति की समीक्षा, ८८ प्रतिशत एनएएटी जांच और ४७ प्रतिशत टीपीटी कवरेज के साथ अभियान को और मजबूत करने के निर्देश।

दिल्ली गैंगवार:

नेहरू विहार में पानी प्लांट संचालक राशिद की हत्या करने वाला शूटर हारून पहलवान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; सिग्नेचर ब्रिज के पास पुलिस के साथ १४ राउंड फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली।

हरियाणा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम,

आज कई जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट; २५ जून से प्री-मानसून की दस्तक के साथ मिलेगी भीषण गर्मी से राहत।

पंजाब सीएम भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो विवाद में बड़ा खुलासा;

गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल में अधिकारियों की सीक्रेट मीटिंग का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, डीपफेक रिपोर्ट तैयार कराने के लगे आरोप।

पानीपत में ताऊ के परिवार ने की भतीजे की हत्या:

पानीपत के बड़ौली गांव में दो महीने पहले ताऊ के परिवार द्वारा किए गए हमले में घायल १६ वर्षीय छात्र शेखर की मौत; रोहतक पीजीआई में वेंटिलेटर पर तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम।

अदालतों में लंबित पेंशन मामलों पर हरियाणा सरकार सख्त,

विभागों को समय पर जवाब दाखिल करने के निर्देश; लापरवाही बरतने पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही, वित्तीय नुकसान और कानूनी पेचीदगियों से बचने की कवायद।

नौकरानी ने चोरी किया था 40 लाख का गोल्ड-डायमंड:

पंचकूला के मनसा देवी क्षेत्र में ९१ वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर ४० लाख की चोरी का खुलासा, खाना बनाने वाली नौकरानी ही निकली चोर; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किए सोने-डायमंड के गहने।



अम्बाला शहर में नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे एसडीएम दर्शन कुमार,

अधिकारियों को शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के दिए कड़े निर्देश; जनता से की पॉलीथिन न फेंकने की अपील।



कम बारिश की आशंका पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा बैठक,

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा वीसी से जुड़े; उपायुक्त ने अधिकारियों को कम पानी वाली फसलों और जल संचय के लिए दिए निर्देश।



हरियाणा सरकार ने डिजिटल क्रांति के तहत ऑटो म्यूटेशन सिस्टम और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन २.० का किया शुभारंभ,

रजिस्ट्री होते ही स्वतः दर्ज होगा इंतकाल; अब मात्र २४ घंटे के भीतर मिलेगी आम जनता को मंजूरी।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ


नमस्कार।

Previous

वाहन चालकों को बड़ी राहत: करनाल का बसताड़ा बना देश का चौथा 'बैरियर फ्री' टोल प्लाजा, बिना रुके कटेगा टैक्स

Next

जमीन खरीद-फरोख्त धोखाधड़ी मामले में अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो और शातिर आरोपी गिरफ्तार, अब तक 10 काबू