23/08/26

दैनिक खबर: आज 23 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले-लोग कह रहे मैं राहुल की नकल करता हूं:

अरुणाचल प्रदेश की नदी में उतरे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू: वीडियो शेयर कर दी सुरक्षा की सलाह; राहुल गांधी से तुलना करने वालों को दिया करारा जवाब।

छत्तीसगढ़-स्कूल से लौट रहे 3 बच्चे नदी में बहे, मौत:

छत्तीसगढ़ में बाढ़ के तेज बहाव में बहने से 3 बच्चों की मौत: यूपी के 19 जिलों में बिगड़े हालात; वहीं मध्य प्रदेश के सीधी में बारिश से बही 104 करोड़ की सड़क।

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह जैश हेडक्वार्टर दोबारा तैयार:

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह हुआ जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर हेडक्वार्टर फिर बनकर तैयार: 15 महीने में हुआ पुनर्न निर्माण; इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा।

NCP विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की मौत:

पुणे में एनसीपी विधायक रोहित पवार के पीए की 12 साल की बेटी का मिला शव: घर के पास नाले में संदिग्ध अवस्था में मिला मृत शरीर; मां से विवाद के बाद हुई थी लापता।

केंद्र में खाली पद 10 साल में दोगुने:

केंद्र के सरकारी विभागों में खाली पदों की संख्या बढ़कर हुई 8.24 लाख: बीते एक दशक में रिक्तियों में भारी इजाफा; रेलवे और स्वास्थ्य विभाग में भी खाली पदों का आंकड़ा बढ़ा।

जापान में टोक्यो के पास 5.9 तीव्रता का भूकंप:

जापान की राजधानी टोक्यो में 5.9 तीव्रता के तेज भूकंप के झटके: हादसे में 37 लोग घायल; अधिकारियों ने अगले एक हफ्ते तक और झटकों के लिए जारी किया अलर्ट।

बांग्लादेश-हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत:

बांग्लादेश के रंगपुर में बंद मकान से हिंदू परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद: रिटायर्ड शिक्षक, पत्नी और दो बच्चों की संदिग्ध मौत से सनसनी; जांच में जुटी सीआईडी।

पाकिस्तान के कई शहरों में 12-12 घंटे बिजली कटौती:

पाकिस्तान के कराची और इस्लामाबाद में 12-12 घंटे की भारी बिजली कटौती: भीषण पावर कट से भड़के लोग, सड़कों पर उतरकर किया जोरदार प्रदर्शन; घंटों थमा रहा ट्रैफिक।

फ्रांस के पहले BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन सितंबर में:

फ्रांस के बुसी-सेंट-जॉर्जेस में सितंबर में होगा पहले बड़े BAPS स्वामीनारायण हिंदू मंदिर का भव्य उद्घाटन: 13 दिवसीय 'फेस्टिवल ऑफ कल्चर' का होगा आयोजन; भारतीय कला और संस्कृति की दिखेगी झलक।

दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण पर सरकार का नया कदम:

निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध की अवधि घटाकर 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक किए जाने की संभावना; विकास परियोजनाओं को मिलेगा लाभ।

दिल्ली में H1N1 के बीच बढ़ी कोविड निगरानी:

राजधानी दिल्ली में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19 की निगरानी हुई तेज: अस्पतालों में आईएलआई और सारी के मरीजों पर विशेष नजर, स्वास्थ्य मंच पर हो रही रिपोर्टिंग।

दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में तैनात महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत :

दिल्ली के द्वारका इलाके में रक्षा मंत्रालय में तैनात महिला अधिकारी नाजिया खानम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच।

कंझावला हत्याकांड:

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को कंझावला सनसनीखेज हत्या मामले में बड़ी सफलता: टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का तीसरा शूटर अर्जुन हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार; हरीश माथुर हत्याकांड में था शामिल।

फरीदाबाद में कांग्रेस की बैठक में भिड़े 2 नेता:

फरीदाबाद में कांग्रेस की बैठक में हंगामा: संगठन सृजन अभियान के दौरान आपस में भिड़े नेता, भारत अरोड़ा और ईशांत कथूरिया के बीच हुई तीखी बहस और धक्का-मुक्की।

पंचकूला में हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:

हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए पंचकूला में पेंशन संकल्प यात्रा: पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले एनपीएस कर्मचारियों ने किया जोरदार शक्ति प्रदर्शन।

यमुनानगर में कारोबारी से 1.42 करोड़ की धोखाधड़ी:

यमुनानगर में प्लाईवुड फैक्ट्री में हिस्सेदारी के नाम पर कारोबारी से 1.42 करोड़ की ठगी: किराए की फैक्ट्री को खुद की बताकर हड़पे पैसे, साझीदारी देने से किया इंकार।

फरीदाबाद में मंत्री विपुल गोयल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया:

केंद्रीय मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के लोगों के लिए शुरू की जनसंवाद हेल्पलाइन: घर बैठे 7780077100 नंबर पर दर्ज करा सकेंगे शिकायतें और सुझाव।

बिजली वितरण निगम अंबाला  शिकायत निवारण शिविर :

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अंबाला शहर कार्यालय में 24 अगस्त को लगेगा उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर: 50,000 रुपये तक के वित्तीय विवादों से जुड़ी समस्याओं का किया जाएगा समाधान।

Previous

चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 11 सितंबर को; शेडयूल जारी, 25 अगस्त से भरे जाएंगे नामांकन

Next

दिल्ली: भलस्वा डेयरी में पुलिस टीम पर बर्बर हमला; आंखों में मिर्च पाउडर झोंक लाठी-डंडों से पीटा