दैनिक खबर: आज 21 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन,
एनडीए संसदीय दल की बैठक में पहुंचे पीएम मोदी; विपक्ष ने नीट पेपर लीक मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव का नोटिस देकर तुरंत चर्चा कराने की मांग की।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन फिर शुरू,
रात में ही दोबारा जुटे अभिजीत दीपके और समर्थक; केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को फिर करेंगे संसद मार्च।
सिक्किम के नामची में टनल पर लैंडस्लाइड से एंट्री गेट बंद,
अंदर फंसे २७ में से ८ मजदूरों की मौत; मीथेन गैस लीक होने की आशंका से बचाव कार्य में आ रहीं भारी मुश्किलें।
भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को DCGI की मंजूरी,
४ से ६० साल के लोगों को लगेगी खुराक; टीका लगवाने से पहले संक्रमण की जांच जरूरी नहीं, तीन महीने के अंतराल पर दी जाएंगी दो डोज।
चीन में डिलीवरी ब्वॉय को सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान मिला:
चीन में ५६ वर्षीय फूड डिलीवरी राइडर वांग जिबिंग को मिला प्रतिष्ठित लू शुन साहित्य पुरस्कार; कविता संग्रह 'लो फ्लाइट' के लिए मिला सम्मान, डिलीवरी के दौरान कागज के टुकड़ों पर लिखी थीं कविताएं।
ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी,
खार्ग आइलैंड पर कब्जे की कोशिश करने वाले अमेरिकी सैनिक जिंदा वापस नहीं लौटेंगे; विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान पर पूरी तैयारी के साथ दिया करारा जवाब।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उषा वेंस के घर पैदा हुआ चौथा बच्चा,
१५० साल बाद कार्यकाल के दौरान किसी सिटिंग वाइस प्रेसिडेंट के यहां गूंजी किलकारी; १८७० के बाद देश के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा।
एंडी बर्नहैम ने संभाली ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री की कमान,
पिछले १० साल में सातवें पीएम; किंग चार्ल्स को कीर स्टार्मर ने सौंपा इस्तीफा, नई सरकार ने किया महंगाई और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव का वादा।
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
मध्य जिला पुलिस ने बच्चों के यौन शोषण की आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन साझा करने वालों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान; पिछले पांच दिनों में १० आरोपित गिरफ्तार, अलग-अलग थानों में १० एफआईआर दर्ज कर डिजिटल उपकरण किए जब्त।
दिल्ली के बवाना में बदमाशों ने वाटर सप्लायर को गोलियों से भूना:
दिल्ली के बवाना स्थित पूठ खुर्द गांव में शनिवार सुबह दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पानी सप्लायर जोगिंदर की हत्या; वारदात से इलाके में फैली दहशत, पुलिस गैंगवार और पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं पर कर रही जांच।
दिल्ली के जहांगीरपुरी में खौफनाक वारदात:
दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार रात सैलून से बाहर बुलाकर २० वर्षीय युवक इरफान की चाकू गोदकर निर्मम हत्या; वारदात को अंजाम देकर फरार हुए हमलावर, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, जांच में जुटी पुलिस।
दिल्ली HC के आदेश से 4 देशों में भारतीय वीजा सेवाएं प्रभावित:
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद विदेशों में भारतीय दूतावासों की वीजा और पासपोर्ट सेवाएं बाधित, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी; यूएई, कुवैत, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में ओसीआई व वीजा आवेदकों को हो रही भारी परेशानी।
भिवानी में ट्रक से टकराकर जिंदा जला डंपर ड्राइवर,
हरियाणा के भिवानी में सोमवार को ट्रक और डंपर की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में लगी भीषण आग; टक्कर में तेल टैंक फटने से डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत, ट्रक चालक को जेसीबी से निकाला सुरक्षित।
हरियाणा के 8 जिलों में बारिश:
हरियाणा में छह दिनों की भीषण गर्मी और उमस के बाद अंबाला समेत कई जिलों में झमाझम बारिश से मिली राहत; मौसम विभाग ने अगले २४ घंटों में मानसून के सक्रिय होने और २२ जुलाई तक भारी बारिश की दी चेतावनी।
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट, हरियाणा में नाकेबंदी:
जंतर मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हरियाणा के कई बड़े नेता हिरासत में, सोनीपत में आप नेता को पुलिस ने रोका; रोहतक-कुरुक्षेत्र में भी हुई धरपकड़, पंजाब सीमा पर पुलिस ने की सख्त नाकेबंदी।
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में आरएसएस नेताओं के आगमन पर भारी हंगामा,
छात्र संगठनों ने किया उग्र प्रदर्शन; पुलिस के साथ तीखी धक्कामुक्की के बाद कई छात्र नेता हिरासत में, विरोध के बीच ही संपन्न हुआ कार्यक्रम।
अम्बाला में नगराधीश की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित,
अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे के निर्देश; सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह १० से १२ बजे तक लग रहे शिविर।
विशेष गहन पुनरीक्षण का रिवाईजड शेडयूल जारी;
हरियाणा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का रिवाईजड शेडयूल जारी; जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह तोमर ने कहा- २४ जुलाई तक घर-घर जाकर कार्य करेंगे बीएलओ।
अम्बाला शहर में आज uhbvn कार्यालय में बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण बैठक आयोजित;
अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में सुबह ११ से दोपहर १ बजे तक सुनी जाएंगी जनसमस्याएं।
Previous
रेवाड़ी: सीनियर सिटीजंस ने सरकार से लगाई मदद की गुहार: लोक सेवा मंच की बैठक में उठाई पेंशन, नि:शुल्क इलाज की मांग
Next