21/03/25

साईक्लोथोन - 2.0 का होगा आगाज , ड्रग फ्री हरियाणाा के तहत नशा मुक्ति के लिए निकाली जाएगी साईकल यात्रा

अम्बाला, 21 मार्च (अभी): हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम की श्रृखंला में हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा 5 अप्रैल को हिसार से ड्रग फ्री हरियाणाा के तहत एक साईकल यात्रा नशा मुक्ति के नाम थीम पर आधारित साईक्लोथोन - 2.0 का आगाज किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कर कमलों से हिसार जिला से शुरू होने वाली यह साईकल यात्रा नशा मुक्त हरियाणा के सार्थक संदेश के साथ अम्बाला जिले में 20 अप्रैल दिन रविवार को प्रवेश करेगी। साईक्लोथोन यात्रा के सफलतापूर्वक आयोजन एवं तैयारियों को लेकर शुक्रवार को वीसी के माध्यम से पीएस टू सीएम हरियाणा अरूण कुमार गुप्ता व हरियाणा आउटरीच कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं ओएसडी सीएम पंकज नैन ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


वीसी के माध्यम से इस यात्रा की रूपरेखा बारे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जिले में इस यात्रा का प्रवेश करने पर जिला प्रशासन, सामाजिक संगठन, संस्थाओं व आमजन की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वीसी के माध्यम से पीएस टू सीएम हरियाणा अरूण कुमार गुप्ता व हरियाणा आउटरीच कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं ओएसडी सीएम पंकज नैन को आश्वस्त किया कि वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत एक साईकल यात्रा नशा मुक्ति के नाम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाएगा।


उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लडऩे के लिए सभी लेागों को एकजुट होना होगा, तभी हम सब मिलकर इस अभिषाप को जड़ से खत्म कर सकेेंगे। आमजन में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। साईक्लोथोन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी एवं नागरिक uday.haryana.gov.in /antidrug_cyclothon     पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के आधार पर ही साईक्लोथोन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि अम्बाला के बाद यह साईक्लोथोन यात्रा 21 अप्रैल को कुरूक्षेत्र के लिए रवाना होगी।


वीसी को देखने और सुनने के उपरांत उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वीसी में जो भी दिशा-निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्य करने सुनिश्चित करने हैं। साईक्लोथोन यात्रा का जिला अम्बाला में सफलतापूर्वक आयोजन हो, इसके लिए हम सबको मिलकर बेहतर तरीके से कार्य भी करना है।  


इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम अमित भारद्वाज, नगराधीश अभिषेक गर्ग, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजबीर सिंह, डीएसपी विजय कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, डिप्टी सीईओ राजन सिंगला, अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त दीपक सूरा, परियोजना अधिकारी अनिल हुडा, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डा. खुशीला के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Previous

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत कर हरियाणा के हर जाति वर्ग को लाभान्वित करने का किया  कार्य  - कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

Next

अम्बाला उपायुक्त कार्यालय मे शुक्रवार कोसमाधान शिविर आयोजित किया गया