आरबीएसके की बड़ी राहत: पीजीआई चंडीगढ़ में अम्बाला के 15 बच्चों की हुई हृदय जांच, 4 को मिली सर्जरी की सलाह

जे कुमार अम्बाला, 10 फरवरी 2026: स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत हृदय रोगों से जूझ रहे बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत भरी खबर सामने आई है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बलजिन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि राज्य मुख्यालय पंचकूला की विशेष पहल पर पीजीआईएमईआर (PGIMER), चंडीगढ़ में एक विशेष ईको कैंप का सफल आयोजन किया गया, जिसमें अम्बाला जिले के 15 बच्चों को जांच के लिए भेजा गया।

आमतौर पर पीजीआई जैसे बड़े संस्थानों में लंबी कतारों और जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, लेकिन इस विशेष अभियान के तहत अम्बाला के सभी 15 बच्चों को आरबीएसके वाहनों के माध्यम से चंडीगढ़ पहुँचाया गया। वहां सभी बच्चों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज और चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत 4 बच्चों को जीवन-रक्षक हृदय शल्य चिकित्सा (हार्ट सर्जरी) के लिए शीघ्र ऑपरेशन की सलाह दी गई है, जबकि अन्य बच्चों को फॉलो-अप पर रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित कार्यवाही और सुचारू व्यवस्था से अभिभावकों ने अत्यंत संतोष व्यक्त किया है। एक ही दिन में बिना किसी विलंब के सभी परामर्श और जांचें पूरी होने पर परिजनों ने राज्य मुख्यालय और आरबीएसके टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। डॉ. बलजिन्द्र सिंह ने कहा कि यह पहल जन्मजात हृदय रोगों से जूझ रहे बच्चों को नया जीवन देने की दिशा में सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

#RBSK #HealthDepartmentAmbala #PGIMER #ChildHealth #HeartSurgery #HaryanaGovernment #AmbalaNews #HealthcareRelief #NationalChildHealthProgram #FreeTreatment

Previous

ऐतिहासिक संशोधन: अब मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) को मिला 'एक्स-सर्विसमैन' का आधिकारिक दर्जा, नौकरियों में मिलेगा आरक्षण का लाभ

Next

नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड कल विज्ञान भवन, नई दिल्ली में मेडिसिनल प्लांट्स पर चिंतन शिविर लगाएगा