दैनिक खबर: आज 15 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जेंट सुनवाई:
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, भूख हड़ताल को माना बेहद गंभीर; केंद्र और दिल्ली सरकार को गुरुवार सुबह तक मेडिकल रिपोर्ट के साथ जवाब देने का आदेश।
यूपी-बिहार में भारी बारिश, गया में स्टूडेंट्स पर बिजली गिरी:
दिल्ली हरियाणा राजस्थान समेत उत्तर पश्चिम भारत में थमा मानसून जबकि बिहार बंगाल और यूपी में भारी बारिश जारी, ओडिशा में रेड अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने जताया जल्द राहत मिलने का अनुमान है।
भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक:
डार्क वेब पर कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट से जुड़े हजारों दस्तावेज लीक होने का दावा, रिलायंस ग्रुप के डेटा सर्वर में सेंधमारी के बाद सामने आया मामला; एनपीसीआईएल और सीईआरटी-इन जांच में जुटे।
TMC विधायक मदन मित्रा ने ममता का साथ छोड़ा:
ईडी का शिकंजा कसने के बीच टीएमसी नेता मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, ऋतब्रत बनर्जी के बागी गुट में हुए शामिल; विधायक पद पर बने रहेंगे, म्युनिसिपल भर्ती घोटाले में पत्नी-बेटों को समन।
नोएडा में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 2 जिंदा जले:
नोएडा में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में धमाके से ४ मंजिला इमारत में भड़की भीषण आग, हादसे में २ लोगों की मौत और २ झुलसे; फायर ब्रिगेड ने ५० परिवारों का किया सुरक्षित रेस्क्यू।
भारत पर 100% टैरिफ लगा सकता है अमेरिका:
रूस से तेल खरीदने वाले भारत और चीन समेत ५ देशों पर १००% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, सीनेट में पेश हुआ नया संशोधित बिल; रूसी कमाई और युद्ध क्षमता को कमजोर करना है मुख्य मकसद।
ईरान पर अमेरिका का चौथे दिन भी भीषण हमला,
होर्मुज स्ट्रेट के पास मिसाइल और ड्रोन ठिकाने किए तबाह; जवाब में आईआरजीसी ने बहरीन व जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना।
जॉर्जिया मेलोनी को संसद में बड़ा राजनीतिक झटका:
इटली के निचले सदन में गुप्त मतदान के दौरान महज एक वोट से खारिज हुआ चुनावी सुधार संशोधन, मेलोनी सरकार की संसदीय ताकत पर उठे सवाल और सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर के मतभेद आए सामने।
ब्रिटेन में मंदिर की जगह मुस्लिमों को बेचने पर विवाद:
लंदन के पीटरबरो में ४० साल पुराने हिंदू मंदिर और कम्युनिटी सेंटर की मुस्लिम संस्था को बिक्री पर विवाद, भारत हिंदू समाज ने हाई कोर्ट में दी चुनौती; कोर्ट करेगा काउंसिल की प्रक्रिया की कानूनी जांच।
दिल्ली नगर निगम की १२ वार्ड कमेटियों के चुनाव संपन्न,
रोहिणी और करोल बाग समेत आप ने जीतीं महज २ सीटें; बहुमत के आंकड़ों से आगे निकलकर भाजपा ने १० वार्डों पर दर्ज की प्रचंड जीत।
दिल्ली में मतदाता सूची सत्यापन की बढ़ी तारीख,
अब ८ अगस्त तक घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे वेरिफिकेशन; १७ अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, नए मतदाताओं को मिलेगा नाम जुड़वाने का अतिरिक्त मौका।
करोल बाग में खुले दो आधुनिक इंटीग्रेटेड पुलिस बूथ,
कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली के करोल बाग में दो इंटीग्रेटेड पुलिस बूथों की शुरुआत, शिकायत दर्ज कराने और साइबर अपराध की मदद समेत एक ही जगह मिलेंगी कई महत्वपूर्ण पुलिस सेवाएं।
दिल्ली सरकार की पहल, 10 मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे 'अर्पण' डोनेशन सेंटर;
दिल्ली को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में ओल्ड क्लोथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट का हुआ समझौता, नागरिकों की सुविधा के लिए १० प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे अर्पण डोनेशन सेंटर।
हिसार एयरपोर्ट पर जांच के लिए पहुंची DGCA की टीम:
हिसार के महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चार्टर्ड विमान की गलत रनवे पर लैंडिंग मामले में डीजीसीए की जांच तेज, दो सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से गहन पूछताछ की और दस्तावेज खंगाले।
करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई,
आयकर विभाग के प्यून को १० हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार; काम कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से मांगी थी १५ हजार की घूस।
हरियाणवी टूरिस्टों की हरिद्वार में पिटाई,
हरिद्वार के खड़खड़ी में महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के दो पर्यटकों की सरेआम पिटाई, स्थानीय युवकों और युवतियों ने टी-शर्ट फाड़कर बरसाए थप्पड़; वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस।
पानीपत में तालाब से मिला लापता युवक का शव:
हरियाणा के पानीपत में रिसालू गांव के श्मशान घाट के पास तालाब से लापता युवक का संदिग्ध शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान देख भाई ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
हरियाणा में एनएचएआई के आदेश पर टोल दरों में बढ़ोतरी,
करनाल, पानीपत और हिसार समेत कई प्लाजा पर नई दरें लागू; कार और जीप चालकों के लिए अब सिंगल जर्नी का सफर हुआ २०० रुपये का।
हरियाणा में 3 महीने में दूसरी बार बढ़े टोल रेट:
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्र जमा करने की तिथि २४ जुलाई तक बढ़ी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया नया शेड्यूल; ३१ जुलाई को ड्राफ्ट और ३ अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन।
अम्बाला कोर्ट में लोक अदालत का आयोजन :
अम्बाला कोर्ट में १८ जुलाई को एनआई एक्ट के मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन, आपसी समझौते से होगा मुकदमों का त्वरित समाधान; अधिक जानकारी के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान :
गणना प्रपत्र जमा करने की तिथि २४ जुलाई तक बढ़ी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया नया शेड्यूल; ३१ जुलाई को ड्राफ्ट और ३ अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 2 : श्लोक 17
Next