18/05/25

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने थड़ी पर लिया चाय का स्वाद -आमजन से किया संवाद, बेटियों को दिया आर्शीवाद

एन.एस. बाछल, 18 मई, जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार देर शाम बीकानेर में डूंगर कॉलेज के निकट स्थित थड़ी पर चाय का स्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री की सादगी देखकर लोग अभिभूत हो गए।

भजनलाल शर्मा ने आम आदमी की तरह कुल्लड़ चाय पी और आमजन के साथ आत्मीयता से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेटियों को आशीर्वाद दिया। साथ ही, भजनलाल शर्मा ने बेटियों को पढ़ने की सीख दी और चॉकलेट भी भेंट की।

इस अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, अंशुमान सिंह भाटी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

Previous

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित बीकानेर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

Next

अमृतसर से चलने व आने वाली बीस ट्रेनें रद्द, 27 के रूट बदले