15/09/26

दैनिक खबर: आज 15 सितंबर , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

₹2,000 तक UPI पेमेंट फ्री रहेगा:

वित्त मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दो हजार रुपये तक के यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड से होने वाले भुगतानों पर बैंक या अन्य संस्थान किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेंगे।

एनडीए में UCC पर रार:

एनडीए के तीन सहयोगी दलों द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) का समर्थन किए जाने के बीच, बिहार में जेडीयू ने राज्य में इसे लागू न करने की घोषणा की है, जबकि अमित शाह ने 2029 से पहले 21 राज्यों में यूसीसी लागू करने का बयान दिया है।

स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट्स 24 घंटे से ज्यादा लेट:

स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट्स के 24 घंटे से अधिक लेट होने पर परेशान करीब 200 यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

पश्चिम बंगाल उपचुनाव : 

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें नंदीग्राम से दिवंगत नेता चंद्रनाथ रथ की माता हसीरानी रथ को टिकट दिया गया है।

CRPF कोबरा यूनिट की पहली महिला IG बनीं संजुक्ता:

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा यूनिट में 2006 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी संजुक्ता पाराशर को नया महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है, जिससे वह इस पद को संभालने वाली देश की पहली महिला बनीं।

स्कॉटलैंड-वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड ने ब्रिटेन से आजादी मांगी: 

ब्रिटेन से स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड को अलग करने की मांग उठाने वाले प्रमुख क्षेत्रीय दलों के नेताओं ने कार्डिफ में पहली बार बैठक कर वेस्टमिंस्टर संसद से यह अधिकार देने की मांग की।

अमेरिकी स्कूलों में स्क्रीन टाइम कम करने की पहल :

अमेरिका के फिलाडेल्फिया क्षेत्र में कक्षाओं के भीतर तकनीक और स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट्स ने छात्रों को दिए जाने वाले व्यक्तिगत डिवाइस कार्यक्रमों को सीमित किया।

'हमने अंतरिक्ष में तैनात कर रखे हैं हथियार',  अमेरिकी स्पेस फोर्स के इतिहास में पहली बार अंतरिक्ष में हथियार तैनात होने की बात स्वीकार करते हुए सेक्रेटरी ट्रॉय मींक ने इसे रूस और चीन के खिलाफ सुरक्षात्मक और आवश्यक कदम करार दिया है।

जंगली कुत्ते मादा की तलाश में 4000 km घूमे: जाम्बिया के काफ्यू नेशनल पार्क से अपने झुंड से बिछड़कर नए इलाके और साथी की तलाश में निकले तीन अफ्रीकी जंगली कुत्तों ने 4,126 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर एक नया ठिकाना तलाश लिया।

प्रिंटर ठीक करने के बहाने घर में घुसे हमलावर : दिल्ली के नंगली एक्सटेंशन में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक द्वारा अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचे जाने का मामला सामने आया है, जिसमें उसने बचपन के दोस्त को साढ़े तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी।

दिवाली-छठ पर दिल्ली से रांची जाने वालों को राहत:  त्योहारों के दिनों में ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और खासतौर पर पूर्व दिशा की ओर जाने वाली गाड़ियों में कंफर्म टिकट की किल्लत को दूर करने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाईं।

किसाऊ बांध परियोजना पर ऐतिहासिक समझौता: उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर टोंस नदी पर प्रस्तावित किसाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के वितरण को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच एक ऐतिहासिक समझौता संपन्न हुआ है।

मोरनी में मांदना गांव के पास खाई में गिरी अर्टिगा कार : पंचकूला के मोरनी में मांदना गांव के पास चंडीगढ़ से घूमने आए दोस्तों की अनियंत्रित अर्टिगा कार गहरी खाई में जा गिरी, जिससे एक युवक की मौत हो गई और चार अन्य साथी गंभीर घायल हुए।

नारनौल में जल्द शुरू होगा औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन: हरियाणा में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा इंडस्ट्रीज टाउनशिप विकसित की जा रही है, जिसके तहत नारनौल में लॉजिस्टिक हब की रेलवे लाइन के बाद अब औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन शुरू होगा।
 

यमुनानगर में 6 हजार नशीली गोलियों के साथ युवक अरेस्ट: यमुनानगर में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जगाधरी के चुना भट्टी के पास एक युवक को छह हजार गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।

फतेहाबाद में हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद : फतेहाबाद के जाखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेत में पानी लगाने की बारी को लेकर हुए विवाद के छह साल पुराने हत्या मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित गर्ग की अदालत ने दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

अम्बाला छावनी: 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर एसडीएम कनिका गोयल ने लघु सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक :अम्बाला कैंट के सरकारी पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर जागरूक करने के लिए एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।

अंबाला में युवक पर अंधाधुंध फायरिंग, पैर में लगी गोली: अंबाला जिले के मुलाना में पुरानी रंजिश के चलते 10 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने खेतों की ओर जा रहे एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे बलविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

Previous

17 सितंबर को जलाएं आशीर्वाद का दीया, प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान

Next

हिसार: उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए 12 पुलिसकर्मियों को सम्मान; एसपी सिद्धांत जैन ने बढ़ाया मनोबल