17 सितंबर को जलाएं आशीर्वाद का दीया, प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
अम्बाला, 15 सितम्बर :- सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्तूबर तक मनाने को लेकर एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल ने लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान में हरियाणा प्रदेश सरकार आमजन के साथ समन्वय कर सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल ने बताया कि आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज सुभाष पार्क अम्बाला छावनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए दीप जलाएंगे। कार्यक्रम के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा 17 सितम्बर से 7 अक्तूबर तक स्कूलों में बच्चों के लिए ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। नमो सेवा अनकही कहानियां के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। आंगन मिलन सेवा उत्सव के तहत 25 सितम्बर 7 अक्तूबर तक आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। सेवा की कहानी अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की कहानियां प्रत्येक लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प का मुख्य उद्देश्य विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में सेवा यात्रा का आयोजन करना है। सेवा ज्योति कलश यात्रा 7 अक्तूबर को विकसित भारत का संकल्प का मुख्य उद्देश्य विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में सेवा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्तूबर तक आम नागरिकों को समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान के तहत 25 प्रकार के सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, जरूरतमंदों की सहायता और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना प्रमुख हैं, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के दौरान एक सप्ताह सेवा सेतु विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से पात्र लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी। सेवा के रंग, राष्ट्र के संग रंगोली के तहत सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत के संदेश को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों एवं युवाओं को सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और नवाचार से जोड़ते हुए स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय स्तर पर विशेष सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए उपमंडल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर जिला परिषद के डिप्टी सीईओ राजन सिंगला, नायब तहसीलदार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेन्द्र नरवाल, डीपीओ मनीषा, खण्ड शिक्षा अधिकारी सैलजा रानी के साथ-साथ भाजपा के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
Next