"दैनिक खबर" पर आज 14 फरवरी, 2026 प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज असम दौरा: पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का करेंगे उद्घाटन; नेशनल हाईवे पर उतरेंगे राफेल और सुखोई, 40 मिनट तक आसमान में दिखेगा वायुसेना का अद्भुत शौर्य प्रदर्शन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नए प्रधानमंत्री कार्यालय 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन: साउथ ब्लॉक से विदा हुई गुलामी की मानसिकता; 'कर्तव्य भवन' से चलेगा देश, औपनिवेशिक प्रतीकों को पीछे छोड़ नए भारत का उदय।

डीजीसीए ने सख्त किए नियम: शराब पीकर उड़ान भरने वाले पायलटों का लाइसेंस होगा रद्द; विदेशी पायलटों का फाटा भी होगा निरस्त, 9 फरवरी से लागू हुई जीरो टॉलरेंस की नई सुरक्षा नीति।

सीडीएस जनरल अनिल चौहान की दोटूक: दुनिया में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं, रणनीतिक जरूरत पर अकेले लड़ने को तैयार रहे भारत; पुणे सेमिनार में मानसिक और भौतिक मजबूती पर दिया जोर।

सलेम में विजय की रैली के दौरान दुखद हादसा: हीटस्ट्रोक और सीने में दर्द से 37 वर्षीय समर्थक की मौत; महाराष्ट्र से टीवीके चीफ से मिलने पहुंचा था सूरज, अस्पताल में तोड़ा दम।

पन्नू हत्याकांड साजिश: निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क कोर्ट में कबूला जुर्म; 24 साल की जेल, भारतीय नागरिक ने सुपारी देने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को किया स्वीकार।

मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी सैन्य तैनाती: दुनिया का सबसे बड़ा जंगी जहाज 'यूएसएस जेराल्ड फोर्ड' रवाना; वेनेजुएला ऑपरेशन के बाद अब ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए संभालेंगे मोर्चा, बढ़ी युद्ध की सुगबुगाहट।

भारतीय पासपोर्ट की धाक: हेनले इंडेक्स में 10 पायदान की छलांग लगाकर 75वें स्थान पर पहुँचा भारत; अब 56 देशों में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री, बदहाल पाकिस्तान की रैंकिंग उत्तर कोरिया से भी नीचे गिरी।

अल फलाह यूनिवर्सिटी ईडी केस: चेयरमैन जवाद सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी; आरोपपत्र पर सुनवाई अब 27 मार्च को, बचाव पक्ष की दस्तावेज मांग पर कोर्ट ने जारी किया नोटिस।

दिल्ली के स्कूलों में 'कवच' सी सुरक्षा: बम की अफवाहों और अपहरण की खबरों के बाद बाहरी प्रवेश बैन; आईडी सत्यापन अनिवार्य, सीसीटीवी और बहुस्तरीय जांच से सुरक्षित होंगे नौनिहाल।

ग्रैप प्रतिबंधों और चोरी से दिल्ली के 'गोलचक्कर सुंदरीकरण प्रोजेक्ट' पर लगी ब्रेक: जनवरी की डेडलाइन अब मार्च 2026 तक बढ़ी; कलात्मक लैंडस्केपिंग और लाइटिंग के लिए करना होगा और इंतजार।

सूरजकुंड मेले में अनुज शर्मा की सुरमयी शाम: बॉलीवुड सिंगर के लोकप्रिय तरानों पर झूम उठे हजारों पर्यटक; मुख्य चौपाल पर शानदार प्रस्तुति से यादगार बना 39वां अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला।

हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत: जॉब सिक्योरिटी पोर्टल पर ओटीपी और डेटा समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य सचिव के सख्त निर्देश; पात्रता पूरी करने वाले कर्मियों को तुरंत मिलेगा सेवा सुरक्षा का लाभ।

हिसार में पुलिस और अपराधी पवन मूसा के बीच मुठभेड़: बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पीएसआई की जान; जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, एनएच-52 पर बड़ी वारदात टली।

रोहतक में जस्टिस सूर्यकांत का आज भव्य अभिनंदन: बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में सीएम सैनी और हाईकोर्ट के जज होंगे शामिल; न्यायिक गरिमा और विकास पर मंथन के लिए जुटे दिग्गज।

सुखबीर बादल मानहानि मामला: चंडीगढ़ कोर्ट में आज पेशी से मांगी छूट; अमृतसर में अहम पार्टी मीटिंग का दिया हवाला, 8 साल पुराने केस में 16 फरवरी तक के लिए टल सकती है सुनवाई।

अंबाला पुलिस के रडार पर फर्जी जमानती गिरोह: जाली दस्तावेजों से कोर्ट को गुमराह करने वाले 60 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस की अपील- जालसाजों से बचें और धोखाधड़ी की तुरंत सूचना दें।

अंबाला पुलिस का 'बुलेट' प्रहार: पटाखा छोड़ने और शोर मचाने वाले हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा; 12 मोटरसाइकिलें ज़ब्त और भारी चालान, वीडियो भेजकर शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ।।.......

#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार

Previous

प्रस्तुत है "दैनिक खबर" पर आज 14 फरवरी, 2026 शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

Next

दैनिक खबर पर प्रस्तुत हैं आज 13 फरवरी, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार