दैनिक खबर: आज 04 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
मोदी ने गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया:
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन; सीजी सेमी के ओएसएटी प्लांट में उत्पादन शुरू होने से वैश्विक चिप आपूर्ति श्रृंखला में बढ़ेगी भारत की ताकत।
केंद्र सरकार ने २३ लोगों को घोषित किया आतंकी,
लश्कर और जैश जैसे संगठनों से जुड़े हैं सभी आरोपी; सूची में अयोध्या राम मंदिर और आरएसएस मुख्यालय की रेकी करने वाला मोहम्मद मुसादिक भी शामिल।
गुजरात में तेज बारिश से बाढ़, 19 लोगों का रेस्क्यू:
गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति, ४ गाड़ियों में फंसे १९ लोगों का रेस्क्यू; महाराष्ट्र के भिवंडी में बाजारों में भरा पानी और जयपुर के अस्पताल में घुसा मानसूनी बरसात का पानी।
एथेनॉल ब्लेंडिंग पर विरोध के बीच सरकार का बड़ा बयान,
कहा- यह रातों-रात नहीं बल्कि जांची-परखी वैज्ञानिक प्रक्रिया; तय समय से पांच साल पहले ही पूरा हुआ पेट्रोल में २०% एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य।
पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले टूट के आसार;
सांसद चन्नी के बगावती तेवरों के बाद हाईकमान एक्टिव, राहुल गांधी से मीटिंग का मिला भरोसा तो राजा वड़िंग ने दिए टिकट कटने के संकेत।
अमेरिका 250 साल के लिए टाइम कैप्सूल दफन करेगा:
अमेरिका की आजादी के २५० साल पूरे होने पर दफनाया जाएगा ४०८ किलो का टाइम कैप्सूल; ऐतिहासिक चीजों और एआई की भविष्यवाणियों से लैस यह कंटेनर अब सीधे साल २२७६ में खोला जाएगा।
तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई को विदाई देने उमड़े लाखों लोग, लगे अमेरिका विरोधी नारे;
ट्रंप का दावा- मानवता के नाते दी एक हफ्ते की छूट, शीर्ष वैश्विक नेताओं ने बनाई कार्यक्रम से दूरी।
थाइलैंड में बच्चे ने 10 बौद्ध भिक्षुओं को कुचला:
थाईलैंड में ११ साल के बच्चे ने पिकअप ट्रक से बौद्ध भिक्षुओं के जुलूस को कुचला, १० की मौत और ५ गंभीर; बिना इजाजत गाड़ी लेकर निकला था नाबालिग, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा।
न्यूयॉर्क में यूएन मुख्यालय के बाहर बौद्ध भिक्षु के वेश में आए व्यक्ति ने की आत्मदाह:
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; तिब्बती झंडा और 'चीन को बाहर निकालो' लिखे पर्चे मिलने से तिब्बत मुद्दे से जुड़ी आशंका।
दिल्ली में पत्नी को मौत के घाट उतारकर पति ने भी दी जान;
दिल्ली के रणहोला में घरेलू कलह के चलते पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, बाद में खुद भी जहर खाकर दी जान; सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को घायल अवस्था में मिली थी महिला।
दिल्ली में अवैध कब्जों पर चलेगा हंटर:
दिल्ली में अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माण पर 'जीरो टॉलरेंस', उपराज्यपाल ने दिए सख्त निर्देश; डीडीए बैठक में रियल-टाइम तकनीक से निगरानी प्रणाली विकसित करने और त्वरित कार्रवाई पर जोर।
दिल्ली सरकार ने नोटिफाई किया स्थायी विंटर पॉल्यूशन मास्टर प्लान:
हर साल १ नवंबर से २८ फरवरी तक स्वतः होगा लागू; प्रदूषण नियंत्रण के लिए बिना वैध पीयूसी वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन।
रील्स के दौर में रियल रिश्तों की जरूरत,
डिजिटल युग में इंटरनेट मीडिया और एआई से प्रभावित हो रहे युवाओं के मन की रचना; शिक्षाविदों ने जताया सरोकार, कहा- नैतिक मूल्यों और विवेक के लिए परिवार, शिक्षक व समाज को आना होगा आगे।
महिला संग रहने पर उसके दूसरे लिवइन पार्टनर की हत्या:
फरीदाबाद में महिला के चक्कर में युवक की छत पर सोते समय हत्या, मुख्य आरोपी विजय गिरफ्तार; यूपी से छह हजार रुपये में देसी कट्टा खरीदकर रची थी खूनी साजिश, महिला पर था दबाव।
हरियाणा के १९ जिलों में एचटीईटी लेवल-३ की परीक्षा संपन्न,
सख्त नियमों के चलते एंट्री के वक्त परेशान हुए अभ्यर्थी; कई केंद्रों पर प्रश्नों में गलतियों और देरी से पेपर देने का भी लगा आरोप।
रोहतक में करंट लगने से राजस्थान के युवक की मौत:
रोहतक में मिठाई के डिब्बों से लदे ट्रक के ऊपर से तिरपाल उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक; राजस्थान के जयपुर निवासी २८ वर्षीय बालूराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत।
HSSC ने जारी की जेल विभाग भर्ती की PMT शॉर्टलिस्ट:
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जेल विभाग भर्ती के पीएमटी के लिए जारी की शॉर्टलिस्ट; प्रत्येक पद के मुकाबले २५ गुना अभ्यर्थियों का हुआ चयन, आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर देख सकते हैं उम्मीदवार।
अम्बाला जिला न्यायालय परिसर में १८ जुलाई को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत;
धारा १३८ एनआई एक्ट से जुड़े लंबित मामलों का आपसी समझौते और सौहार्दपूर्ण तरीके से किया जाएगा त्वरित निपटारा।
अम्बाला में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम तेज,
एसडीएम ने की अपील; बीएलओ के पास जल्द जमा करवाएं गणना प्रपत्र, पात्र मतदाताओं को बांटे जा रहे एन्यूमरेशन फॉर्म।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 2 : श्लोक 5
Next