Guest User Guest User

महाकुम्भ 2025: श्रद्धालुओं के अमृत स्नान की लाइफ लाइन बने पीपे के पुल

आरएस अनेजा, 20 जनवरी नई दिल्ली

महाकुम्भ के भव्य आयोजन में पीपे के पुलों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण हो गई है। विराट आयोजन में संगम क्षेत्र और अखाड़ा क्षेत्र के बीच पीपे के पुल अद्भुत सेतु का काम कर रहे हैं। प्रशासन ने 40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले मेले को 25 सेक्टरों में विभाजित किया है। पीपे के पुल महाकुम्भ का अभिन्न अंग हैं। ये पुल कम रखरखाव वाले होते हैं, लेकिन इनकी 24 घंटे निगरानी जरूरी होती है।

Read More
Guest User Guest User

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने आज अहमदाबाद स्थित केंद्रीय पेट्रोरसायन इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

आरएस अनेजा, 20 जनवरी नई दिल्ली

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज अहमदाबाद के केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में संस्थान में कैलिब्रेशन प्रयोगशाला, भागलपुर में कौशल एवं तकनीकी सहायता केंद्र, भागलपुर में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र तथा सीआईपीईटी, मदुरै में लड़कों के छात्रावास का उद्घाटन किया।

Read More
Guest User Guest User

प्रधानमंत्री ने खो-खो विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला व पुरूष टीम को बधाई दी

आरएस अनेजा, 20 जनवरी नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय महिला एवं पुरूष टीम को पहला खो-खो विश्व कप जीतने पर बधाई दी है।

Read More
Guest User Guest User

अभिनेत्री गुल पनाग, बॉक्सर स्वीटी बूरा ने सड़क सुरक्षा का आग्रह किया; राष्ट्रव्यापी ‘साइकिल पर फिट इंडिया रविवार’ का नेतृत्व किया

आरएस अनेजा, 19 जनवरी नई दिल्ली

प्रसिद्ध अभिनेत्री गुल पनाग और अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज स्वीटी बूरा ने गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क में 500 से अधिक साइकिल चालकों का नेतृत्व करते हुए, ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान के समर्थन में कहा कि देश में ‘‘खेल और फिटनेस संस्कृति का निर्माण करने का यह एकमात्र तरीका है।’’

इस सप्ताह के राष्ट्रव्यापी साइकिलिंग कार्यक्रम का विषय सड़क सुरक्षा था, जिसे पिछले महीने केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लॉन्च किया था।

Read More
Guest User Guest User

रेलवे सुरक्षा बल ने 2021 से अवैध प्रवास की रोकथाम के क्रम में 586 बांग्लादेशी और 318 रोहिंग्या को पकड़ा

आरएस अनेजा, 19 जनवरी नई दिल्ली

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 2021 से अब तक 586 बांग्लादेशी नागरिकों और 318 रोहिंग्या सहित 916 व्यक्तियों को सफलतापूर्वक पकड़ा है, जो देश की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जून और जुलाई 2024 में, आरपीएफ ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 88 बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों को पकड़ा।

Read More