प्रधानमंत्री ने खो-खो विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला व पुरूष टीम को बधाई दी

आरएस अनेजा, 20 जनवरी नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय महिला एवं पुरूष टीम को पहला खो-खो विश्व कप जीतने पर बधाई दी है।

“भारतीय महिला टीम को पहला खो-खो विश्व कप जीतने पर बधाई! यह ऐतिहासिक जीत उनके बेजोड़ कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का परिणाम है। इस जीत ने भारत के सबसे पुराने पारंपरिक खेलों में से एक इस खेल को और अधिक प्रसिद्धि दिलाई है, जिससे देश भर में असंख्य युवा एथलीटों को प्रेरणा मिली है। उम्मीद है कि यह उपलब्धि आने वाले समय में और अधिक युवाओं के लिए इस खेल को अपनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।”

इसी प्रकार उन्होंने भारतीय पुरुष टीम को खो-खो विश्व कप जीतने पर बधाई देते हुए उनके धैर्य और समर्पण की सराहना की है। उन्होंने कहा "आज भारतीय खो-खो के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। खो खो विश्व कप का खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष खो खो टीम पर बहुत गर्व है। उनका धैर्य और समर्पण सराहनीय है। यह जीत युवाओं के बीच खो खो को और अधिक लोकप्रिय बनाने में योगदान देगी।"


Previous
Previous

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने आज अहमदाबाद स्थित केंद्रीय पेट्रोरसायन इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Next
Next

ऐसी स्टाइलिश एनालॉग घड़ियां, जो आपके लुक को कर सकती हैं कंपलीट