Guest User Guest User

पहले लोकपाल स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

आरएस अनेजा, 17 जनवरी नई दिल्ली

भारत के लोकपाल का पहला स्थापना दिवस समारोह 16 जनवरी को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री संजीव खन्ना की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया ।

आज ही के दिन 16 जनवरी,2014 को लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 की धारा 3 के लागू होने के साथ भारत के लोकपाल की स्थापना हुई थी।

Read More
Guest User Guest User

इरेडा, एसजेवीएन, जीएमआर और एनईए ने नेपाल में 900 मेगावाट अपर कर्णाली जलविद्युत परियोजना के लिए साझेदारी को अंतिम रूप दिया

आरएस अनेजा, 17 जनवरी नई दिल्ली

भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने नेपाल में 900 मेगावाट अपर कर्णाली जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए एसजेवीएन लिमिटेड, जीएमआर एनर्जी लिमिटेड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) के साथ संयुक्त उद्यम समझौते को अंतिम रूप दिया है। इस रणनीतिक पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना और अक्षय ऊर्जा विकास में तेजी लाना है।

Read More
Guest User Guest User

महाकुंभ नगर के त्रिवेणी मार्ग पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन

आरएस अनेजा, 17 जनवरी नई दिल्ली

महाकुंभ प्रयागराज के त्रिवेणी मार्ग पर केंद्र  सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी क्षेत्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं, नीतियों और लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को प्रदान करने के लिए लगाई गई डिजिटल प्रदर्शनी पंडाल में  ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की डिजिटल प्रदर्शनी के साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एवं प्रकाशन विभाग के स्टाल भी लगाये गये हैं।

Read More
Guest User Guest User

डॉ. परविंदर सिंह को मिला ग्लोबल डायस्पोरा एलायंस पुरस्कार 2025

आरएस अनेजा, 17 जनवरी नई दिल्ली

ग्लोबल डायस्पोरा एलायंस (GDA) पुरस्कार 2025 का आयोजन भारतीय आर्थिक व्यापार संगठन (IETO) द्वारा भव्य रूप से किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में डॉ. परविंदर सिंह को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह थाईलैंड के प्रसिद्ध वाट थाई के सलाहकार, टीएसए के मार्गदर्शक, विश्व शांति संस्थान संयुक्त राष्ट्र के सदस्य, और पेज न्यूज़ के संस्थापक व सीईओ हैं।

Read More
Guest User Guest User

महाकुंभ में अब तक 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई, त्रिवेणी संगम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़

आरएस अनेजा, 17 जनवरी नई दिल्ली

महाकुंभ के पहले 4 दिनों में 7 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है, और आज पांचवे दिन भी श्रद्धालुओं का तांता जारी है। शुक्रवार भी संगम तट पर लाखों भक्तों ने स्नान किया, जबकि कई अन्य ने संतों के पंडालों में पहुंच कर आशीर्वाद लिया और कथाएं सुनीं। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है, और संगम क्षेत्र में हर ओर आस्था का माहौल है।

Read More