राजस्थान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

राजस्थान, 30 जनवरी (अभी): उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जन्मदिन गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के माध्यम से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिया कुमारी को विद्याधर विधानसभा क्षेत्र, जयपुर और प्रदेश भर से हजारों की संख्या में आम जन और विशिष्ट जनों सहित विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें दीं।

रक्तदान शिविर और भोजन वितरण—

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए साथ ही किशन बाग बस्ती में में भोजन वितरण भी किया गया।

मोतीडूंगरी गणेश जी और गोविन्द देवजी के किए दर्शन—

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने जन्मदिन पर गुरुवार को मोतीडूंगरी गणेश जी और गोविन्द देवजी के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। 

महात्मा गाँधी को श्रृद्धांजलि—

उन्होंने शहीद दिवस के मौके पर सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रृद्धांजलि दी।

कुंभ यात्रा बस को को किया रवाना—

उपमुख्यमंत्री ने सर्वेश्वर मंदिर,बालाजी कॉलेज के सामने, बेनाड रोड़ से कुंभ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मिलेट्स चिक्की व पीनट्स मिलेट्स चिक्की न्यूट्री बार वितरण का किया शुभारम्भ—

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के चिन्हित आंगनबाड़ियों में निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (महिला एवं बाल विकास विभाग) की ओर से 06 माह से 06 वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती व धात्री माताओं में कुपोषण को दूर करने के लिए मिलेट्स चिक्की व पीनट्स मिलेट्स चिक्की न्यूट्री बार वितरण का शुभारम्भ किया। जिसमें कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व फण्ड की राशि से स्व-वित्त पोषित पायलेट आधार पर लाभार्थियों को 20 ग्राम मात्रा में मल्टी मिलेट न्यूट्रीबार प्रति लाभार्थी सप्ताह में तीन दिवस (सोमवार, बुधवार एवं गुरूवार) को उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार प्रति लाभार्थी सप्ताह में तीन दिवस (मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार) को 30 ग्राम मात्रा में मिल्की मिलेट बार उपलब्ध कराया जाएगा।

Previous
Previous

अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर स्वाति मालीवाल ने फेंका कूड़ा, 3 गाड़ियों में भरकर पहुंची थीं, पुलिस ने हिरासत में लिया

Next
Next

राजस्थान पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक,हर पंचायत की साफ-सफाई प्रतिदिन हो,अधिकारी गावों में रात्रि विश्राम करें-पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर