अमृतसर में नए मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने संभाला पद

पंजाब, 28 जनवरी (अभी): नगर निगम के नए मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने अपना मेयर का पद संभाल लिया है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल की मौजूदगी उन्होंने पदभार संभाला है। इनके अलावा  एम.एल.ए. जसबीर सिंह, आप जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल व अन्य नेता उपस्थित थे। इस दौरान मेयर भाटिया ने कहा कि उनका उद्देश्य अमृतसर का विकास उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।  अभी से गुरु नगरी की सेवा में जुट जाएंगे, किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि जतिंदर सिंह भाटिया का चुनाव लोकतांत्रिक ढंग से करवाया गया है। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है कि अमृतसर को मेयर मिला है। शहर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। वह परिवारवाद को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता रानी भी जल्द पदभार संभालेंगी। इस दौरान मंत्री धालीवाल ने राम रहीम की पेरोल को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनावों में इस्तेमाल के लिए जब मर्जी जेल से बाहर भेज देती है। 

Previous
Previous

विश्व की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं की लिस्ट जारी, टॉप पर अमेरिका,चौथे स्थान पर इंडियन एयरफोर्स

Next
Next

दिल्ली में कौशिक एन्कलेव में इमारत गिरने से अब तक पांच लोगों की मौत