शिक्षा व्यवस्था को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

चंडीगढ़, 12 फरवरी (अभी) - हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने सोनीपत के बरोदा विधानसभा क्षेत्र के कथूरा गांव में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया तथा नरवाल खाप द्वारा निर्मित भव्य भवन व पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

शिक्षा मंत्री ने इस पहल की सराहना की तथा पुस्तकालय की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को लाइब्रेरी में कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गांव के स्कूल की खस्ता हालत पर चिंता जताई और जल्द ही जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्कूल के पुनर्निर्माण और सुधार कार्यों के लिए एस्टीमेट भेजने को कहा ताकि विकास कार्य जल्द पूरे हो सकें।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा में इस नीति का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है तथा वर्ष 2025 तक यह पूरी तरह प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली को रोजगारोन्मुखी बनाया जाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान मिल सके तथा वे पढ़ाई के साथ-साथ आत्मनिर्भर बन सकें।

शिक्षा के महत्व पर उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। निकाय चुनाव के बारे में शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि भाजपा पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है और पार्टी मजबूत स्थिति में है।

Previous
Previous

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 5वीं बैठक का नई दिल्ली में आयोजन

Next
Next

हरियाणा के डार्क जोन ब्लॉकों में भूजल स्तर में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल