प्रदेश में बनेगी नगर निकाय के रूप में तीसरी सरकार, घर-घर तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 17 फरवरी (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि घर-घर तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अब प्रदेश में नगर निकाय के रूप में तीसरी सरकार बनेगी। प्रदेश में केन्द्र, राज्य और अब शहर की सरकार मिलकर तेजी के साथ विकास कार्यों को पूरा करेगी। नगर निकायों के चुनावों में भाजपा के मेयर, चेयरमैन और पार्षद भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र के थानेसर में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।

श्री नायब सिंह ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर लगातार विश्वास जता रही है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश की जनता ने भाजपा को लगातार तीसरी बार जन सेवा का दायित्व सौंपा है और दिल्ली में हुए चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से अपनी जीत दर्ज की है। हरियाणा निकाय चुनावों में भी भाजपा अपनी जीत का परचम लहराएगी। भाजपा चुनाव को लेकर हमेशा गंभीर रहती है और स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश व मेहनत से लगे हुए है।

उन्होंने कहा कि ‘सुशासन से सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालते ही वर्तमान राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए समस्त हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी तरह निकाय चुनावों के बाद प्रदेश में तीन गुणा गति से विकास होगा।

Previous
Previous

आज 18 फरवरी के मुख्य समाचार और इतिहास

Next
Next

हरियाणा में मधुमक्खी पालन पर दिया जा रहा ज़ोर , वर्ष 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद के उत्पादन का है लक्ष्य: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा