आज 18 फरवरी के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 18 फरवरी

आज 18 फरवरी के मुख्य समाचार और इतिहास

*♦️बेरी / अंतिम दिन 32 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा:अध्यक्ष के लिए कुल 10 कैंडिडेट मैदान में, कल होगी छंटनी, 2 को मतदान*

*♦️अम्बाला / तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, हमसे टकराने वालों के लिए, उनके खात्मे का पैगाम हूं : अनिल विज

*♦️पानीपत / “BJP नेता नीतिसैन के ठिकानों से ₹40 लाख बरामद:₹1.61 करोड़ की ज्वेलरी भी मिली; पूर्व MP के मौसा, पानीपत-पांवटा में हुई थी ED रेड*

*♦️सोनीपत / बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को गोली मारी, KMP एक्सप्रेसवे पर हुई ये वारदात*

*♦️गुडगाँव / “हरियाणा निकाय चुनाव, नामांकन के आखिरी दिन धक्कामुक्की-हंगामा:कांग्रेस मेयर कैंडिडेट को ₹1 करोड़ भरने पड़े, फार्म हाउस का टैक्स बकाया था*

*♦️भिवानी / “कल से डाउनलोड होंगे 10वीं-12वीं ओपन के एडमिट कार्ड:रंगीन प्रिंट निकलवाना होगा, 24 फरवरी तक ठीक करवा पाएंगे त्रुटि*

*♦️रोहतक / निकाय चुनाव के लिए नामांकन समाप्त:भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, सीएम सैनी भी पहुंचे; दोनों पार्टियों में कड़ी टक्कर*

*♦️कैथल / “बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में गिरी:6 बच्चे घायल, ड्राइवर भी जख्मी; कैथल में स्पीड में जाते वक्त स्टीयरिंग अटका*

*♦️नारनौल / फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी:अर्ध सैनिक बल कैंटीन पर हुई कार्रवाई, दुकानें बंद करके भागे दुकानदार*

*♦️चण्डीगढ / “हरियाणा में भूकंप के झटके:गुरुग्राम-रोहतक समेत 5 जिलों में असर, घरों से बाहर निकले लोग; रिक्टर स्केल पर 4 रही तीव्रता*

*♦️झज्जर / “झज्जर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी:भाजपा नेता के भतीजे की शादी में की शिरकत, प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने भी दिया आशिर्वाद*

*♦️गुडगाँव / “गुरुग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी करोड़पति भाजपा की लखपति:राजरानी के पास 35 लाख, तो सीमा पाहुजा पर 72 लाख रुपए का सोना*

*♦️सोनीपत / कोर्ट में पेश नहीं हुए केजरीवाल:हरियाणा पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया था; वकील बोले-नोटिस के साथ सबूत नहीं मिले*

*♦️कैथल / “अमेरिका से लौटते ही कैथल पुलिस ने दबोचा युवक:लड़ाई-झगड़े के केस में भगोड़ा था; तीसरे बैच में लौटे 8 युवकों में शामिल था*

*♦️भिवानी / लड़की का भ्रूण मिला:गर्भपात और नाजायज बच्चे को छिपाने का संदेह, प्रसव के बाद सड़क पर फेंका*

*♦️चण्डीगढ / “विज ने शोकॉज नोटिस के बाद CM की तारीफ की:विरोधियों से बोले- मैं तूफान हूं, टकराने वालों के लिए अंत का पैगाम हूं*

🌟 जर्मनी के राष्ट्रपति का अकाउंट हैक कर बिहार के जल बोर्ड की लगाई तस्वीर, यूजर्स ने ले ली मौज

🌟 ज्ञानेश कुमार होंगे देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त, जारी हुई अधिसूचना

🌟 CRPF: मणिपुर में घायल आठ सीआरपीएफ कर्मियों की देखभाल में लगाए आठ कमांडेंट, देंगे तीन-तीन घंटे की शिफ्ट ड्यूटी

🌟 2036Olympic आयोजन के लिए तैयार है भारत”- रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी

🔸भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के साले की पाकिस्तान में हत्या, घर के बाहर मारी गई गोली, लश्‍कर को बड़ा झटका

🔸न बात बन रही; न समझौता टिक रहा: यूक्रेन से गाजा तक ट्रंप के सपनों को दोहरा झटका

🔸भीड़ नहीं, भ्रम थी भगदड़ की वजह; नई दिल्ली हादसे पर रेल मंत्री ने तोड़ी चुप्पी

🔸चीन से गद्दारी और जिनपिंग के निशाने पर मुनीर? PLA उतरी तो बर्बाद हो जाएगी PAK फौज

🔸सफर सरल हो या कठिन, बस कुंभ पहुंचने की चाहत… तो क्या शिवरात्रि तक 70 करोड़ को पार कर जाएगा श्रद्धालुओं का आंकड़ा

🔸Canada Plane Crash Video: टोरंटो एयरपोर्ट पर हादसा, लैंडिंग के वक्त बर्फीली जमीन पर पलटा विमान; 19 लोग घायल

🔸हसीना सरकार के पतन के बाद पहली बार एक मंच पर भारत-बांग्लादेश, सीमा सुरक्षा बलों के बीच आज होगी बैठक

🔸Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार होंगे देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त, धारा 370 से लेकर राम मंदिर तक से रहा नाता

🔸बिहार के जमुई में तनाव के बाद दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, 100 लोगों पर FIR, 8 लोग गिरफ्तार

🔸Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, बोले लोग- पूरा परिवार घर से बाहर भागा

🔸Qatar Amir India Visit Video: पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर कतर के अमीर का किया गर्मजोशी से स्वागत, लगाया गले

🔸केरल के उर्स फेस्टिवल में हमास लीडर्स के पोस्टर लहराए:हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का पोस्टर भी दिखा; BJP बोली- ये देश-विरोधी साजिश

🔸भाजपा को एक साल में ₹4340.47 करोड़ चंदा मिला:51% खर्च किया; कांग्रेस दूसरे नंबर पर, AAP का चंदा भाजपा से 200 गुना कम

🔸गांधी परिवार से मिले सुल्तानपुर के मोची रामचेत:राहुल ने गले लगाया, सोनिया-प्रियंका को चप्पलें गिफ्ट कीं, बोले- भैया ने बिजनेस बढ़ा दिया

🔸धूमधाम से निकली खाटूश्याम के लिए भव्य पदयात्रा, निशानों की भव्य आरती कर किया यात्रा को रवाना

🔸कांग्रेस ने फिर मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा : जिम्मेदारी निभाने की बजाय आंकड़े छुपाने में व्यस्त अश्विनी वैष्णव, भगदड़ के लिए रेल प्रशासन जिम्मेदार

🔸गठबंधन में खींचतान की चर्चा के बीच शिंदे ने किया मेडिकल सहायता प्रकोष्ठ स्थापित; कहा- सीएम फडणवीस के साथ कोई शीत युद्ध नहीं

🔸बाबुओं की पत्नियों को पदेन पद देने की औपनिवेशिक मानसिकता को खत्म करने के लिए कानून में करें संशोधन: यूपी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

🔹मनु भाकर बनी बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर

इतिहास

1836 : भारत के महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का पश्चिम बंगाल के हुगली में जन्म। 
1905 : शामजी कृष्णवर्मा ने लंदन में इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना की। 
1911 : डाक पहुंचाने के लिए पहली बार विमान का इस्तेमाल किया गया। एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई और इसमें कुल 6500 पत्र नैनी ले जाए गए। 
1930 : प्लूटो की खोज आज ही के दिन क्लाइड टॉमबा द्वारा की गई। इसे लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल का नौवां ग्रह माना गया, लेकिन बाद में इससे ग्रह का दर्जा वापस ले लिया गया। 
1965 : चीन द्वारा पाकिस्तान को 60 करोड़ डॉलर का ब्याजमुक्त कर्ज देने के समझौते पर दोनो देशों के प्रतिनिधियों ने कराची में दस्तख्त किए। 
1979 : सहारा रेगिस्तान में हिमपात की अनूठी घटना हुई। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।
1998 : सी. सुब्रह्मणयम को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। वह 1964 से 1966 के बीच भारत के कृषि मंत्री रहे। हरित क्रांति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
2007 : दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम विस्फोट से 68 लोगों की मौत।
2008 : पाकिस्तान में बरसों के सैनिक शासन के बाद हुए चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की 120 सीट पर जीत। नवाज शरीफ की पार्टी को 90 और निवर्तमान राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की पार्टी को 51 सीटें मिलीं। 
2014 : आंध्र प्रदेश का विभाजन करके तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित। 
2014 : यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल। 

Previous
Previous

ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त और डा. विवेश जोशी निर्वाचन आयुक्त नियुक्त

Next
Next

प्रदेश में बनेगी नगर निकाय के रूप में तीसरी सरकार, घर-घर तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी