आंबेडकर प्रतिमा मामला : भाजपा केंद्रीय जांच समिति के सदस्य अमृतसर पहुंचे, बोले- पंजाब में जंगलराज

पंजाब, 02 फरवरी (अभी): पंजाब के अमृतसर में 26 जनवरी को डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ की गई तोड़फोड़ की घटना की जांच के लिए भाजपा की तरफ से छह सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी घटना की जांच करेगी और इसकी रिपोर्ट भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी।

कमेटी में यूपी राज्यसभा सांसद व पूर्व डीजीपी, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरुप्रकाश पासवान, यूपी के मंत्री असीम अरुण और अंबाला से भाजपा महिला नेता बंतो कटारिया को शामिल किया गया है। 

कमेटी के सदस्य रविवार को अमृतसर पहुंचे हैं। कमेटी के सभी सदस्य बाबा साहिब की प्रतिमा के पास पहुंचे और मूर्ति की जांच की। कमेटी में शामिल सदस्यों का कहना है कि पंजाब में जंगलराज चल रहा है इस मामले में सरकार दोषी है। इस घटना के पीछे बाबा साहब का अपमान करने के पीछे आम आदमी पार्टी के लोग शामिल हैं। उन्होंने सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि इस घटना के लिए आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस भी दोषी है। 

भाजपा की तरफ से गठित कमेटी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पंजाब में बम धमाके हो रहे हैं। भाजपा इस घटना की निंदा करती है और वह अपनी रिपोर्ट में सीबीआई जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री को यहां आना चाहिए था, लेकिन वह दिल्ली चुनाव में व्यस्त हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण बात है। वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सबसे बड़े संविधान विरोधी हैं।

Previous
Previous

महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध ,राज्य के लोगों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी – महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी

Next
Next

राजस्थान: संसदीय कार्य मंत्री ने चौखा में राजकीय विद्यालय भवन का किया लोकार्पण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास की नई राह : संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल