आज 08 फरवरी के देश-दुनिया के मुख्य समाचारों की सुर्खियां और इतिहास
आरएस अनेजा, 08 फरवरी नई दिल्ली
🔸हिंदुओं के लिए नर्क बना बांग्लादेश, दर्जनों का कत्ल, तोड़ डाले 152 मंदिर; सरकार ने लोकसभा में बताया
🔸5 साल में बनकर तैयार हुआ देश का पहला वर्टिकल रेल ब्रिज, PM मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन
🔸सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया:इनमें 3 पाकिस्तानी सैनिक, इंडियन पोस्ट पर BAT टीम के हमले की साजिश नाकाम
🔸हसीना को बयान देने से रोकने की मांग कर रहा था बांग्लादेश, भारत ने लगा दी लताड़
🔸इससे बचना चाहिए था, US को बता दिया; हथकड़ी लगाकर डिपोर्ट करने पर बोला भारत
🔸बिना कारण बताए गिरफ्तार करना अवैध, संविधान का उल्लंघन है; SC की पुलिस को फटकार
🔸बीजेपी, AAP या कांग्रेस... कौन जीत रहा दिल्ली की जंग, आज होगा फैसला, 8 बजे से काउंटिंग
🔸राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, जानबूझकर देश विरोधी बयान देने का लगा आरोप; पुलिस ने जांच की शुरू
🔸गौतम अदाणी के बेटे जीत की सादगी से संपन्न हुई शादी, हर्ष गोयनका ने बताया मिसाल,दस हजार करोड़ दान करेंगे अदाणी
🔸इनकम टैक्स भरने में अब और होगी आसानी, केंद्रीय कैबिनेट ने नए आयकर विधेयक को दी मंजूरी- सूत्र
🔸नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल ने सभी AAP प्रत्याशियों को बुलाया, 'ऑपरेशन लोटस' से निपटने का दिया मंत्र
🔸छुट्टी न मिलने पर 4 सहकर्मियों को चाकू मारा:खून से सना चाकू लेकर सड़क पर घूमता रहा; बंगाल के सरकारी कर्मचारी का वीडियो वायरल
🔸राहुल बोले-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटर्स लिस्ट में फर्जीवाड़ा हुआ:इलेक्शन कमीशन से वोटर्स का डेटा मांगा; आयोग बोला- तथ्यों के साथ लिखित जवाब देंगे
🔸डिजिटल अरेस्ट सिंडिकेट के 5 मेंबर गिरफ्तार:टेलीग्राम के जरिए चीनी कंपनी के संपर्क में थे; ED अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 15 लाख ठगे
🔸हिमाचल में महिला असिस्टेंट कमिश्नर ने 2 लाख रिश्वत मांगी:विजिलेंस ने बिछाया जाल; 1.10 लाख रुपए की नगदी समेत 3 गिरफ्तार
🔸बांग्लादेशी नागरिक को भारत में पनाह देने वाला किशनगंज से गिरफ्तार, BSF ने दो और तस्करों को उठाया
🔸मोदी राष्ट्रपति ट्रम्प के निमंत्रण पर 12-13 फरवरी को करेंगे अमेरिका की यात्रा, उससे पहले जायेंगे फ्रांस
🔸 *केजरीवाल का चौका या BJP को मौका?* दिल्ली विधानसभा चुनाव के सबसे तेज़ नतीजे आज
🔹IND vs ENG : टीम इंडिया भुवनेश्वर पहुंची, कटक में अच्छा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
*दिल्ली दंगल का विजेता कौन? मोदी का मैजिक चला या केजरीवाल 'शो' बरकरार; क्या कांग्रेस करेगी कमाल!?
*1* भाजपा के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया और मोदी के नाम पर जीत दर्ज की, लेकिन दिल्ली में विधानसभा चुनाव का समीकरण हमेशा अलग रहा है
*2* पीएम मोदी 12 फरवरी से 2 दिन के अमेरिकी दौरे पर:* ट्रम्प ने इन्विटेशन भेजा, दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद पहली मुलाकात होगी
*3* नए इनकम टैक्स बिल को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, 11 फरवरी को लोकसभा में पेश किया जा सकता है; टैक्सेशन सिस्टम में इससे सुधार आएगा
*4* सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया, इनमें 3 पाकिस्तानी सैनिक, इंडियन पोस्ट पर BAT टीम के हमले की साजिश नाकाम
*5* कौशल भारत कार्यक्रम के लिए 8800 करोड़ की मंजूरी, केंद्रीय कैबिनेट ने नए आयकर बिल पर भी लगाई मुहर
*6* वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को रबर किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और वामपंथी दलों को जिम्मेदार ठहराया। उन्हाेने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने हितधारकों से उचित परामर्श किए बिना ही मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए
*7* अप्रवासियों से दुर्व्यवहार पर विदेश मंत्रालय का जवाब, मिस्री बोले- अमेरिकी अधिकारियों से की जाएगी बात
*8* केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि देश में 14 करोड़ से ज्यादा महिलाओं की स्तन कैंसर की जांच की गई है। जांच के दौरान 57,184 महिलाओं में इस बीमारी का पता चला, जिनमें से 50,612 का इलाज चल रहा है
*9* अमेरिकी स्टाइल में बाहर करो; रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ भी उठी आवाज
*10* '15 करोड़ ऑफर वाले दावे के दीजिए सूबत', ACB ने केजरीवाल को थमाया नोटिस; 5 सवालों के मांगे जवाब
*11* लो आ गई खुशखबरी, समय से पहले ही धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, NASA ने तय कर दी 19 मार्च की तारीख
*12* शिवसेना UBT सांसदों के संपर्क में होने के दावे पर शिंदे गुट पर भड़के उद्धव ठाकरे, 'अगर मर्द की औलाद है तो ईडी, सीबीआई, आयकर,और पुलिस को एक तरफ रख दें,और हमारे साथ आकर लड़े,हम आपको दिखाएंगे कि असली शिवसेना कौन सी है,अगर आप अब हमें तोड़ने की कोशिश करेंगे,तो हम आपका सिर फोड़ देंगे
*13* राजस्थान - अपनी ही सरकार पर आरोप लगाकर किरोड़ी लाल मीणा बोले, सरकार मेरी जासूसी कर रही, फोन टैप हो रहा, मैं डरता नही
*14* दरअसल, किरोड़ीलाल मीणा ने विधानसभा से स्वास्थ्य कारणों की वजह से गैर हाजिर हैं, पर जयपुर के पास एक सभा के दौरान उन्होंने बयान दिया कि जब से मैंने परीक्षा को रद्द करने के लिए कहा, तब से मेरी जासूसी की जाती है। फोन को रिकॉर्ड किया जाता है। किसी तरह का गलत काम मैंने किया नहीं, इसलिए किसी से डरता नहीं हूं
*15* जीत अडाणी और दिवा ने 7 फेरे लिए, गौतम अडाणी ने फोटो शेयर कीं; कहा- माफी चाहता हूं, चाहकर भी सभी को आमंत्रित नहीं कर सके
*16* बेटे जीत की शादी में गौतम अडानी ने सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान करके 'सेवा' करने का संकल्प भी लिया। बता दें कि इस दान का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में प्रयोग किया जाएगा।
*17* तीसरी-तिमाही में ओला का घाटा 50% बढ़ा, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी का रेवेन्यू 19% घटा; शेयर कल 2.42% घटा
*18* हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का IPO 12 फरवरी को ओपन होगा, 14 फरवरी तक कर सकते हैं निवेश, मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,868
*♓हरियाणा न्यूज़♓*
*⚜️भिवानी / "हरियाणा बोर्ड की डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट कल:रि-अपीयर के लिए 9 से 14 तक करें आवेदन; प्रति विषय 800 रुपए फीस*
*⚜️सोनीपत / पुलिसकर्मी की सगाई में फायरिंग:गोली लगने से ममेरे भाई की मौत, दूल्हा घायल; महिला को लेकर विवाद, दो गिरफ्तार*
*⚜️नारनौल / "युवक का 58 दिन बाद अंतिम संस्कार:HC को दोबारा आदेश देने पड़े; हरियाणा के पूर्व BJP मंत्री रामबिलास शर्मा पर FIR की मांग पर अड़ा था परिवार*
*⚜️झज्जर / "पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उनकी पार्टी जल्द ही हरियाणा में अपना नया संगठन खड़ा करने की तैयारी कर रही है।*
*⚜️रोहतक / प्रदूषण बोर्ड का इंजीनियर रिश्वत लेते काबू:स्टोन क्रेशर की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए मांगे 1 लाख, एंटी करप्शन ब्यूरो ने पकड़ा*
*⚜️चण्डीगढ / "एकसाथ चार अधिकारी सस्पेंड: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया अनाज मंडी का दौरा, ड्यूटी से नदारद थे अधिकारी*
*⚜️झज्जर / जिले में जमीनों की खरीद-बेच पर लगी रोक, अधिकारियों को मिले ये निर्देश*
*झज्जर जिले के बादली हलके में काटी जा रही अवैध कालोनियों पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। प्रशासन की ओर से बादली क्षेत्र में जमीन की खरीद और बिक्री पर भी रोक लगाई है। झज्जर जिले के बादली के विभिन्न गांवों में बिना लाइसेंस, CLU और NOC प्राप्त किए अवैध कॉलोनियों का विकास किए जाने के मामले में प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू की गई है।*
*⚜️पलवल / 10 वर्षीय बच्चे से कुकर्म:पिता ने बीड़ी लेने दुकान भेजा था; 45 वर्षीय व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया*
*⚜️रोहतक / "एसीबी रोहतक ने पेश किया चालान:सोनीपत कोर्ट में होगी सुनवाई, महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष द्वारा रिश्वत लेने का मामला*
*⚜️फरीदाबाद / 38वां सूरजकुंड मेला:मिस्र-सीरिया समेत 42 देशों के कलाकार पहुंचे, केंद्रीय मंत्री-CM ने भी फोटो खिंचाई; कैदियों के हाथ से बनी चीजें बिक रहीं*
*⚜️सिरसा / "अभी सिरसा डेरे में ही पैरोल काटेगा राम रहीम:6 फरवरी तक ही रुकने की थी सूचना, जेल जाने के बाद पहली बार रुका*
*⚜️हिसार / "प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे के गले लगकर जहर निगला:हिसार के खेत में मिली लाशें; बैग से पहचान, जींद से आए, रिश्ते में जीजा-साली*
*⚜️रोहतक / कुश्ती के लिए खिलाड़ियों का चयन:सरकारी कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग, 30 पुरुष और 10 महिलाएं चुनी गई*
*⚜️चण्डीगढ / "हरियाणा BJP अध्यक्ष को गैंगरेप केस में क्लीन चिट:हाईकोर्ट वकील बोले- पीड़िता के पास सबूत हुआ तो कोर्ट दोबारा जांच करा सकता है*
*⚜️सोनीपत / "शादी के जश्न में छाया मातम: झगड़े के बाद चलाई गोली, दूल्हे के ममेरे भाई की मौत; दूल्हे के हाथ में लगी गोली*
*⚜️करनाल / "जालंधर-करनाल के 3 ट्रैवल एजेंटों पर FIR:डंकी रूट से 2 युवक अमेरिका भेजे; उन्हें हाथ-पैर में जंजीरें बांध जबरन लौटाया गया*
*⚜️रोहतक / ठगी करने वाले गिरोह का आरोपी काबू:यूट्यूब पर भैंस खरीदने की डाल रखी थी ऐड, 63 हजार रुपए करवाए थे ट्रांसफर*
*⚜️झज्जर / राशन डिपो संचालक ने हड़पा गरीबों का अनाज, लोगों को नहीं मिला सरसों का तेल; केस दर्ज*
*⚜️चण्डीगढ / "पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जेई, क्लर्क, कॉन्स्टेबल (पुरुष एवं महिला) और सीईटी ग्रुप 56/57 की भर्ती का रिजल्ट फिर जारी करने का आदेश दिया है।*
*⚜️टोहाना / बिजली विभाग पर जुर्माना:उपभोक्ता आयोग ने की कार्रवाई, लोड बढ़ाने में लापरवाही हुई; महिला ने की थी शिकायत*
*⚜️नारनौल / महिला पुलिस कर्मियों से मारपीट, पेट्रोल डाला:बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई टीम पर हमला, बचाव करने आई थी पुलिस*
*⚜️रोहतक / मकान की गिरी छत:घर में मौजूद थे परिवार के 5 लोग, बड़ा हादसा होने से टला, कीमती सामान क्षतिग्रस्त*
*⚜️पलवल / रिश्वत लेता डीटीपी का पटवारी गिरफ्तार:निर्माण को फील्ड बुक में करना था दर्ज, कार से 1.5 लाख बरामद*
*⚜️चण्डीगढ / "भारत से पाकिस्तान लौटे 5 कैदी:हरियाणा की लड़की से प्यार में पार किया बार्डर, दो साल सजा काटी; किसी का वीजा हुआ खत्म*
*⚜️रोहतक / 3 लाख रिश्वत लेता ग्राम सचिव गिरफ्तार:नूंह में सरपंच से सही जांच के बदले मांगे; रोहतक में PCB अधिकारी एक लाख लेता पकड़ा*
आज का इतिहास
8 फरवरी के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः
2008 में 8 फरवरी के दिन ही बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
1999 में 8 फरवरी के दिन ही केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट रवाना हुआ था।
1994 में आज ही के दिन क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकाॅर्ड को तोड़ दिया था।
1986 में 8 फरवरी के दिन ही दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू की गई थी।
1951 में आज ही के दिन हिंदी के मंचीय कवियों में से एक अशोक चक्रधर का जन्म हुआ था।
1939 में 8 फरवरी के दिन ही भारत के 12वें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’ जेम्स माइकल लिंगदोह का जन्म हुआ था।
1941 में आज ही के दिन गजलों को भारत के हर घर में जगह दिलाने वाले जगजीत सिंह का जन्म हुआ था।
1897 में 8 फरवरी के दिन ही देश के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का जन्म हुआ था।
1971 में 8 फरवरी के दिन ही महान् लेखक कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी का निधन हुआ था।
1995 में आज ही के दिन आजादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का निधन हुआ था।