अम्बाला: यातायात नियमों का पालन करना सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी पहलू , गोल्डन ऑवर में सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्तियों की करें मदद ।

अम्बाला, 08 फरवरी (अभी):  पुलिस अधीक्षक अंबाला  श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया आईपीएस ने यातायात के नियमों का पालन करना क्यों है जरूरी व यातायात के नियमों का पालन न करने से आमजन को होने वाली हानी के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी शहर का यातायात सुव्यवस्थित रहे इसके लिए यातायात नियमों की पालना करना हम सभी का दायित्व है, क्योंकि छोटी सी भी गलती हो जाने से  दुर्घटना हो सकती है। यातायात के नियमों की पालन के अभाव में किसी की भी जान जा सकती है जिसका खामियाजा परिवार के लोगों को भुगतना पड़ सकता है। इसके साथ ही यातायात के नियमों का पालन करने से ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात पायी जा सकती है। अगर आप  सड़क पर सुरक्षित रहना चाहते हैं तो सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना की संभावना भी कम होती है और सही सलामत आप अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचते हैं। विशेष कर मोटरसाइकिल चालक को हेलमेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए।


        एसपी महोदय ने बताया कि सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात नियमों की पालना हेतु लगातार जागरूक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाते है। वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें ,मार्गों पर वाहनों की गति को नियंत्रण में रखें, कभी ओवरटेक न करें। आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज और अनियंत्रित रफ्तार के कारण ही होती हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन इसमें एक बड़ा कारण है।यातायात के निर्देशों का पालन करने से हम खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरों को भी सुरक्षित रखते हैं। जो चालक नियमों का पालन नहीं करते ऐसे लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा जाता है। जो लोग यातायात नियमों को तोड़ते हुए पाए जाते हैं उन पर जुर्माना लगाया जाता है।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना न करना खुद की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। खुद व परिवार की सुरक्षा के साथ औरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखना जरूरी है। किसी भी दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत भर नहीं होती पूरा परिवार उजड़ जाता है। उन्होंने कहा कि गोल्डन ऑवर में सड़क दुर्घटना दौरान घायल व्यक्तियों की अवश्य मदद करें आपकी छोटी सी मदद परिवार को बिखरने से बचा सकती है।

Previous
Previous

अम्बाला: लेन ड्राईविंग (बाँई लेन) के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 15 भारी वाहनों के चालान

Next
Next

एयरो इंडिया 2025 विमान निर्माण तकनीक और रक्षा नवाचार के भविष्य पर एक नज़र