आज 07 फरवरी के मुख्य समाचारों की सुर्खियां और आज का इतिहास

आरएस अनेजा, 07 फरवरी नई दिल्ली

*1* राज्यसभा में मोदी की 92 मिनट की स्पीच, कहा- हमारा एजेंडा नेशन फर्स्ट; कांग्रेस का मॉडल फैमिली फर्स्ट, सत्ता सुख के लिए लोकतंत्र को कुचला

*2* कांग्रेस के मॉडल में फैमिली फर्स्ट  सर्वोपरि रहा है। देश की जनता ने हमें तीसरी बार लगातार सेवा का मौका दिया। ये बताता है कि देश की जनता ने हमारे विकास के मॉडल को परखा है, समझा है और समर्थन दिया है। हमारा ये मॉडल एक शब्द में कहना हो तो कहूंगा- नेशन फर्स्ट। पीएम मोदी ने कहा कि,  इसी उम्दा भावना के साथ वाणी-वर्तन, नीतियों में  इसी एक बात को मानदंड मानकर सेवा करने का प्रयास किया है

*3* पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि,  झुनझुना बांटना, लोगों की आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी सियासत को चलाए रखना। इनकी नजर वोट की खेती पर होती थी। हमारी कोशिश रही है कि भारत के पास जो भी संसाधन हैं, उनका इष्टतम उपयोग किया जाए। जो समय है, उसको भी बर्बादी से बचाकर के पल-पल का उपयोग जनकल्याण के लिए, देश की प्रगति के लिए खर्च हो।

*4* पीएम मोदी ने कहा कि, हमारी सरकार ने एससी-एसटी एक्ट को मजबूत बनाकर दलित-आदिवासी समाज के प्रति सम्मान भी दिखाया, प्रतिबद्धता भी दिखाई। आज जातिवाद का जहर फैलाने के लिए भरपूर प्रयास हो रहा है।

*5* मजबूरी में कांग्रेस को जय भीम बोलना पड़ रहा, उनका मुंह सूख जाता है; पीएम मोदी का अटैक

*6* पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहब के प्रति कांग्रेस को कितनी नफरत थी, कितना गुस्सा था, इसके प्रमाण हैं। बाबा साहब को दो-दो बार चुनाव हराने के लिए क्या कुछ नहीं कहा गया। बाबा साहब को कभी भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया। इस देश के लोगों ने बाबा साहब की भावना का आदर किया, सर्व समाज ने किया।

*7* राहुल बोले- RSS अपना विचार थोपना चाहती है, इनका इरादा राज्यों के इतिहास और संस्कृति को खत्म करना, देश इसे स्वीकार नहीं करेगा

*8* आज भी संसद में हंगामे के आसार, भारतीयों को अमेरिका से आने के तरीके पर विपक्ष नहीं चलने दे रहा दोनों सदन

*9* MP के शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, खेत में गिरते ही मिराज-2000 में आग लगी; दोनों पायलट हादसे से पहले कूदे

*10* पुणे में नहीं थम रहा जीबीएस का प्रकोप, एक और 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत; मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई छह

*11* जयपुर में भीषण सड़क हादसे में 8 दोस्तों की मौत, टायर फटने से बेकाबू रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर; महाकुंभ जा रहे थे

*12* तीसरी तिमाही में SBI का मुनाफा 84% बढ़कर ₹16,891 करोड़, टोटल इनकम 15% बढ़कर ₹1.28 लाख करोड़ रही; एक साल में 16% चढ़ा शेयर

*13* रेपो दर पर आरबीआई का फैसला आज, हो सकती है 0.25% कटौती

*14* भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से पहला वनडे हराया, शुभमन ने 87 रन बनाए, अक्षर-श्रेयस की फिफ्टी; जडेजा-हर्षित ने 3-3 विकेट लिए

हरियाणा

*दिल्ली - मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात, प्रदेश की राजनीति समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

फरीदाबाद - सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, सुबह 10:00 बजे में मेले का होगा आगाज़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत करेंगे मेले का उद्घाटन

गुरुग्राम - निकाय चुनाव को लेकर अधिकारियों की नियुक्ति, मेयर चुनाव को लेकर प्रशासन ने की अधिकारियों की नियुक्ति, गुरुग्राम नगर निगम और मानेसर नगर निगम में होंगे चुनाव

अम्बाला - शहीद स्मारक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करें इसके लिए वह उनसे समय मांगेंगे, मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इसके लिए समय जरूर देंगे, हर हालत में 10 मई तक शहीद स्मारक बनकर जनता को समर्पित हो जाना चाहिए : ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज

🩹बाघोत मोहित सुसाईड मामले में हाई कोर्ट के आदेश के बाद 56 दिन बाद आज होगा अंतिम संस्कार, परिजन आज सुबह 8 बजे लेंगे हस्पताल से शव।*

*🩹 कनीना में SDM कोर्ट ओर अटेली में नपा प्रशासक के रूम में दाखिल होंगे नामांकन।*

*🩹 नारनौल में मैडिकल स्टोर से नशीली प्रतिबंधित दवा मिलने पर मेडिकल सील।*

*🩹 नारनौल में अवैध हथियार के साथ 3 युवक एक पिस्टल 2 कट्टे के साथ गिरफ्तार ।*

*🩹 भोजावास में झोपडी में आगजनी व मारपीट करने पर मामला दर्ज।*

*🩹 रोशन होगा महेंद्रगढ़ शहर नपा ने 2313 स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर छोड़ा।*

*🩹 नारनौल में नपा व यातायात पुलिस ने रोड से अतिक्रमण हटवाया।*

*🩹 नारनौल में एक मकान से चोरी।*

*🩹 कनीना में दो युवकों को अलग अलग स्थानों से अवैध हथियार के साथ पकड़ा।*

*🩹 महतावास जा रहे ज्वेलर्स को बंदूक की नोक पर लुटा।*

*🩹 अटेली के बिहाली गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में मामला दर्ज।*

आज का इतिहास

1792 - ऑस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1831 - बेल्जियम में संविधान लागू।

1856 - नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।

1904 - अमेरिका के बाल्टिमोर में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।

1915 - चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।

1935 - आज ही के दिन मशहूर बोर्ड गेम मोनोपोली को कॉपीराइट किया गया था। इसे अमेरिकी आविष्कारक चार्ल्स डैरो ने बनाया था। मोनोपोली गेम को भारत में बिजनेस या व्यापार के नाम से जाना जाता है। मोनोपोली को 100 से ज्यादा देशों में खेला जाता है और ये गेम 40 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है। मोनोपोली काफी लंबे समय तक चलता है। सबसे लंबा मोनोपोली खेल 70 दिनों तक खेला गया था।

1940 - ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।

1942 - यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1945 - ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।

1947 - अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।

1959 - फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नये संविधान की घोषणा की।

1962 - अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई। जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत।

1965 - अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किये।

1983 - कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।

1987 - जापान द्वारा अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।

1992 - स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।

1997 - सं.रा. अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।

1999 - जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने।

2000 - भारत व सं.रा. अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू।

2001 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।

2003 - फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफ़रिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।

2006 - नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न।

2008 - केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबन्ध की अवधि को बढ़ाया। इक्वेडोर का तंगुराही ज्वालामुखी फटा।

2009 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।

2010 - दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वाँ अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला समाप्त हो गया। नौ दिनों तक चले इस पुस्तक मेले में लगभग दो हज़ार प्रकाशकों ने भाग लिया।

1783: अमेरिकी क्रांति के दौरान तीन वर्ष और सात महीने तक ब्रिटिशों के साथ असफल लड़ाई के बाद फ्रांस और स्पेन ने जिब्राल्टर की महान घेराबंदी हटा ली थी।

1974: तीन शताब्दियों के औपनिवेशिक शासन के बाद ग्रेनेडा को ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

1983: कलकत्ता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना हुई।

1984: अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री ब्रूस मैककंडलेस ने पहली बार बिना रस्सी के अंतरिक्ष में चहलकदमी की।

1992: स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

1999: अब्दुल्ला द्वितीय अपने पिता हुसैन की मृत्यु के बाद जॉर्डन के राजा बने।

2018: यह पता चला कि सभी खट्टे फलों की उत्पत्ति लाखों साल पहले हिमालय की दक्षिणी तलहटी में हुई थी।

2021: हिमालय के एक ग्लेशियर के धौलीगंगा नदी में गिरने से भारतीय राज्य उत्तराखंड में विनाशकारी बाढ़ आई।

2022: प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त की गईं।

Previous
Previous

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में एक बार फिर बम होने की सूचना, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Next
Next

'कांग्रेस को बाबा साहेब से नफरत थी', जातिवाद से लेकर सबका साथ सबका विकास तक बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी