कल्पना चावला महिला बहुतकनीकी संस्थान में ईवीएम व वीवीपैट के लिए स्थापित किए गये वेयरहाउस का उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने किया भौतिक निरीक्षण।

अम्बाला, 07 फरवरी (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज शुक्रवार को कल्पना चावला महिला बहुतकनीकी संस्थान में ईवीएम व वीवीपैट के लिये स्थापित किये गये वेयरहाउस का भौतिक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस के गेट पर लगे ताले की सील को चेक करने के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यहां पर की गई व्यवस्थाओं जैसे अग्निशमन यंत्र, सिक्योरिटी व अन्य बिन्दूओं के बारे चुनाव कार्यालय से आये कर्मचारी से जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने गार्द इंचार्ज से यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से कितनी गार्द लगाई गई है और डयूटी रोस्टर क्या है उसकी भी जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर चुनाव कार्यालय से आए सहायक प्रीतम कौशिक से वेयर हाउस में जो ईवीएम मशीने यहां पर हैं उसकी जानकारी ली। सहायक ने उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव में पोलिंग के दौरान जो मशीने प्रयोग की गई थी वे यहां पर रखी हुई हैं।

चुनाव कार्यालय से आए सहायक प्रीतम कौशिक ने बताया कि वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है और इसी कड़ी में आज निरीक्षण करते हुए यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया हैं। निरीक्षण के उपरांत यहां की वास्तविक रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाती है। इस मौके पर डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, सहायक प्रीतम कौशिक, चुनाव कार्यालय से रीचु गुप्ता, अनिल भारद्वाज के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।

Previous
Previous

नशा करने में प्रयुक्त दवाओं की बिक्री करने वाली दुकानों को सील करें : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

Next
Next

सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल ने की कार्यवाही,थाना नग्गल में दर्ज घातक हथियारों से जानलेवा हमला कर चोरी के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार