सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल ने की कार्यवाही,थाना नग्गल में दर्ज घातक हथियारों से जानलेवा हमला कर चोरी के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

अम्बाला, 07 फरवरी (अभी) : पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना नग्गल में दर्ज जानलेवा हमला कर चोरी के मामले मे 06 फरवरी 2025 कोे सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी पुनीत सिहँ उर्फ गोला निवासी न्यू मथुरा कालोनी थाना कोतवाली जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ पंजाब में हत्या व मारपीट के कई मामले दर्ज है। मामले में अब तक 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री मनप्रीत सिहँ निवासी अलीपुर रोड इन्द्रा कालोनी नन्यौला ने 09 जून 2024 को थाना नग्गल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 09 जून 2024 को इन्द्रा कालोनी नन्यौला में अज्ञात आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उस पर व उसके पिता पर घातक हथियारों से जानलेवा हमला कर काफी चोंटे पहुँचाकर नकदी चोरी करने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।
रूपयों को तीन गुणा बनवाने की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार किया शामिल जाँच

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक कार्य करने वालों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना नग्गल में दर्ज रूपए तीन गुणा बनवाने की धोखाधड़ी के मामले में 06 फरवरी 2025 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी विक्रम सिहँ निवासी गाँव गुढा थाना कुरूक्षेत्र जिला कुरूक्षेत्र को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार शामिल जाँच किया। अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को काबू किया जा चुका है।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री जयवर्धन सिहँ निवासी ग्रीन लोट्स जिरकपुर ने 22 नवम्बर 2024 को थाना नग्गल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 01 अक्तूबर 2024 से 22 नवम्बर 2024 के दौरान आरोपी विक्रम सिहँ व अन्य ने साजिश कर रूपयों को तीन गुणा बनवाने के नाम पर उससे एक बड़ी रकम धोखे से हड़पने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।  

Previous
Previous

कल्पना चावला महिला बहुतकनीकी संस्थान में ईवीएम व वीवीपैट के लिए स्थापित किए गये वेयरहाउस का उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने किया भौतिक निरीक्षण।

Next
Next

लेन ड्राईविंग (बाँई लेन) के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 22 भारी वाहनों के चालान