थाना महेशनगर में दर्ज चोरी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक बुलेट मोटरसाईकिल व दो एक्टिवा सहित कुल 10 वाहन बरामद
अम्बाला, 07 फरवरी (अभी): पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना महेशनगर में दर्ज चोरी के मामले में 04 फरवरी 2025 को सीआईए-शहजादपुर के पुलिस दल ने उप निरीक्षक जरनैल सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी गुरमीत सिहँ व सुखदेव सिहँ निवासी गाँव पिलखनी थाना साहा जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया था। थाना महेशनगर के एक अन्य मामले में 06 फरवरी 2025 को सीआईए-शहजादपुर ने आरोपी विकास उर्फ कैदी को गिरफ्तार किया। आज माननीय न्यायालय के आदेशानुसार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों से थाना महेशनगर व अम्बाला छावनी के क्षे़त्र से चोरी किये हुए दस वाहन बरामद किये गए है।
मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री संजू निवासी टुंडला मण्डी गगन विहार अम्बाला ने 03 जनवरी 2025 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 02 जनवरी 2025 को अज्ञात आरोपी ने प्रीत नगर परशुराम मन्दिर अम्बाला छावनी के पास से उसकी मोटरसाईकिल चोरी की है व एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता श्री प्रमोद कुमार निवासी डिफैंस कालोनी अम्बाला छावनी ने 26 दिसंबर 2024 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 दिसंबर 2024 को अज्ञात आरोपी ने वशिष्ट नगर अम्बाला छावनी से उसकी मोटरसाईकिल चोरी की है दोनों शिकायतों पर पुलिस ने मामला दर्ज मामलों की जिम्मेवारी सीआईए-शहजादपुर के पुलिस दल को सौंप दी थी।