"यदि मन में प्रेम है तो इसे व्यक्त करने के लिए 'राधा-कृष्ण' दिवस होना चाहिए" - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़, 7 फरवरी

  • "राधा-कृष्ण का प्रेम शाश्वत और दिव्य है, जो पूरे वर्ष प्रेम और आशीर्वाद के रूप में बना रहता है" - अनिल विज

  • श्री विज ने किया ट्वीट - यह ट्वीट प्रेम के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है

  • यह ट्वीट राधा-कृष्ण का प्रेम, त्याग, समर्पण और भक्ति का प्रतीक है

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि "यदि मन में प्रेम है तो इसे व्यक्त करने के लिए 'राधा-कृष्ण' दिवस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राधा-कृष्ण का प्रेम शाश्वत और दिव्य है, जो पूरे वर्ष प्रेम और आशीर्वाद के रूप में बना रहता है"।

श्री विज ने आज ट्वीट (अब एक्स) करके कहा कि "यदि आपके मन में प्रेम है और आप इसे व्यक्त करना चाहते हैं, तो यह वैलेंटाइन डे पर नहीं होना चाहिए, बल्कि यह "राधा कृष्ण" दिन होना चाहिए, उनका शाश्वत प्रेम पूरे वर्ष उपहार के रूप में स्वर्गीय आशीर्वाद देता है"। (आंशिक हिंदी अनुवाद)।

श्री विज का यह बयान प्रेम के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। राधा-कृष्ण का प्रेम त्याग, समर्पण और भक्ति का प्रतीक है, जो केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि पूरे जीवन की अनुभूति है। उनका मानना है कि प्रेम को एक विशेष दिन तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसे हर दिन पवित्र और निष्कलंक रूप में महसूस किया जाना चाहिए।

Previous
Previous

थाना महेशनगर में दर्ज चोरी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक बुलेट मोटरसाईकिल व दो एक्टिवा सहित कुल 10 वाहन बरामद

Next
Next

भारत ने 100 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की