आज 05 फरवरी के मुख्य समाचारों की सुर्खियां और इतिहास
आरएस अनेजा, 05 फरवरी नई दिल्ली।
आज बुधवार, 05 फरवरी 2025 के मुख्य सामाचार
🔸'जो झुग्गियों में फोटोशूट कराते हैं उन्हें गरीबी पर बात करना बोरिंग लगता है', पीएम मोदी का राहुल पर निशाना
🔸संविधान जेब में लेकर घूमने वालों ने मुस्लिम महिलाओं को मुसीबत में जीने को मजबूर कर दिया: प्रधानमंत्री
🔸आतिशी का पीए 5 लाख रुपए बांटते हुए पकड़ा गया, BJP का वीडियो संग बड़ा दावा
🔸वोटिंग से पहले केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, जहर वाली बात पर कोर्ट के आदेश से FIR
🔸तालिबान में 'जंग', हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने काबुल पर किया कब्जा, देश छोड़कर भागा सिराजुद्दीन हक्कानी
🔸America से वापस भेजे गए 200 अवैध भारतीय प्रवासियों का आज अमृतसर में उतरेगा विमान, पंजाब सरकार करेगी अगवानी
🔸Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में और बड़ा हादसा चाहते थे खरगे, अखिलेश: CM योगी ने साधा निशाना
🔸महाराष्ट्र में GB सिंड्रोम के 163 मामले:21 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर, 47 ICU में; अकेले पुणे में 86 केस
🔸भारत को बांग्लादेश से सीमा पार अपराधों पर अंकुश की उम्मीद, केंद्र सरकार बोली- उठाएंगे सख्त कदम
🔸ट्रंप संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद तोड़ देंगे सभी संबंध, फलस्तीनी राहत एजेंसी फंडिंग भी रोकेंगे
🔸समंदर में दुश्मन का हर वार होगा नाकाम, भारत रूस से खरीदेगा एंट्री क्रूज मिसाइलें; समझौते पर हुए हस्ताक्षर
🔸मेक्सिको के बाद कनाडा को 30 दिन की मोहलत, चीन ने अमेरिका पर लगाया जवाबी टैरिफ; बढ़ेगा कोल्ड वॉर
🔸Delhi Chunav Voting: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर आज पड़ेंगे वोट, डेढ़ करोड़ से ज्यादा मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता
🔸स्वीडन के स्कूल में फायरिंग, हमलावर समेत करीब 10 लोगों की मौत
🔸Mahakumbh: स्वप्नलोक सा नजारा, कोई ध्यान में मग्न... कोई योग में; चारों ओर भक्ति और अध्यात्म की अद्भुत छटा
🔸अभिभाषण पर चर्चा: राज्य सभा में विपक्ष ने महाकुम्भ दुर्घटना पर सरकार को घेरा
🔸मोरक्को नाव हादसा,40 से अधिक पाकिस्तानियों की मौत, 13 की पहचान
🔸राहुल गांधी पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप, बीजेपी सांसद ने की विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने की मांग
*आज पावन संगम में डुबकी लगाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, मेले की करेंगे यात्रा*
*दिल्ली में शुरू हुई वोटिंग, 699 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे 1.56 करोड़ मतदाता*
*भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकट मिनटों में बिके, 23 फरवरी को मुकाबला; चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सभी मैचों के टिकट सोल्ड आउट,यह मैच दुबई में खेला जाना है*
1 संसद में PM मोदी का भाषण: राहुल का नाम लिए बिना बोले- गरीबों की झोपड़ी में फोटो सेशन कराने वालों को गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी
*2* मोदी ने कहा, कुछ लोग विदेश नीति पर ऐसे ही बोल देते हैं, चाहे उन्हें इसके बारे में गहरी जानकारी न हो और चाहे इससे देश को कुछ भी नुकसान हो। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि (देश के पहले प्रधानमंत्री) जवाहर लाल नेहरू के समय विदेश नीति के नाम पर एक तरह का खेल हुआ था
*3* प्रधानमंत्री ने तीसरे कार्यकाल के बाद भी लंबी पारी खेलने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि हम देश की जरूरत के अनुरूप आने वाले अनेक वर्षों तक जुटे रहने वालों में हैं
*4* प्रधानमंत्री ने मौजूदा संसद में गांधी परिवार के तीन सदस्यों सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सांसद होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि आखिरकार किस एससी, एसटी परिवार के तीन सदस्य एक ही समय में एक साथ सांसद रहे हैं
*5* पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह से जमीन से कटे हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 21वीं सदी की बातें तो बहुत की लेकिन हकीकत यह है कि वे 20वीं सदी की जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पाए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार किस तरह से युवा शक्ति को साथ में लेकर विकसित भारत के निर्माण की कोशिश में जुटी है
*6* लोकसभा में पीएम मोदी ने चीन सीमा विवाद से निपटने में अपनी सरकार के तरीके की आलोचना करने वालों पर कटाक्ष किया और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण दिया। पीएम मोदी ने राहुल गांधी को 'जेएफके फॉरगॉटन क्राइसिस' किताब पढ़ने की सलाह दी
*7* पीएम मोदी ने कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रस पार्टी अपने वादे पूरे करने में विफल रही है। कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने अकेले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की है
*8* केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि, गरीबी और बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोग ग्रामीण क्षेत्रों से दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर जैसे महानगरों की ओर पलायन कर रहे हैं। गडकरी ने कहा कि लोग शहरी क्षेत्रों की ओर इसलिए भी पलायन कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी कृषि उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
*9* ज्यादा टोल से लोग परेशान? गडकरी बोले- इंतजार कीजिए, अच्छा होगा... चल रही है तैयारी!
*10* प्रधानमंत्री ने नहीं दिया एक भी सवाल का जवाब, चुनावी स्पीच दी: पीएम मोदी का लोकसभा के भाषण पर विपक्ष
*11*'पश्चिमी उदारवादी विचार देश की संस्कृति के लिए खतरा', आरएसएस महासचिव बोले- इसे रोकना होगा
*12* अयोध्या -बदल गया रामलला के दर्शन का समय, कल से सुबह छह बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे पट
*13* तीसरी तिमाही में टाटा पावर को ₹1,188 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 5% बढ़कर ₹15,391 करोड़ रहा; 6 महीने में 17% गिरा शेयर
🔹बुमराह नहीं खेले तो भारत के Champions Trophy जीतने के चांस सिर्फ 30 फीसदी : रवि शास्त्री
हरियाणा
*⚜️सोनीपत / DFSC की पिटाई:2 लड़कियों ने ऑफिस में घुसकर जड़ दिए थप्पड़, राशन कार्ड के लिए लगा रही थी चक्कर*
*⚜️सिरसा / डेरे में पहुंचा राम रहीम:मस्ताना महाराज को नमन किया, डेरा मैनेजमेंट को निर्देश दिए, 7 फरवरी को बरनावा आश्रम जाएगा*
*⚜️चण्डीगढ / "हरियाणा में वन्यजीव तस्करों पर CBI का छापा:तेंदुए-ऊदबिलाव की खालें बरामद; 4 तस्कर पकड़े, 30 करोड़ कीमत, नेपाल से जुड़े तार*
*⚜️सोनीपत / कोर्ट से निकले आढ़ती पर तलवार से हमला:अधमरा कर खेत में फेंका, फोन तोड़कर फेंका, 50 हजार निकाले"*
*⚜️करनाल / रिश्वत लेते पकड़ा सप्लाई इंस्पेक्टर:गेहूं बदलवाने के की एवज में ले रहा था रुपए, 10 हजार के साथ रंगेहाथों पकड़ा*
*⚜️चण्डीगढ / "गुरुग्राम-फरीदाबाद में 2 दिन शराब ठेके बंद रहेंगे:दिल्ली चुनाव के चलते आदेश; वोटिंग के दिन हरियाणा में छुट्टी*
*⚜️रोहतक / प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान के तहत इलाज बंद:जिले का 15 करोड़ रुपए बकाया, सरकार ने 31 मार्च तक टाली बात*
*⚜️रोहतक / "पाकिस्तान के बॉक्सर को रोहतक के छोरे ने चटाई धूल:थाईलैंड में हुई प्रोफेशन बॉक्सिंग, सागर ने अलीवाज से छीना वर्ल्ड टाइटल*
*⚜️कैथल / असंध जा रही Sara पलटी:52 सीटर में 65 सवारियां बैठाई थीं, 4 की हालत गंभीर; बैलगाड़ी को साइड देते पहिया धंसा*
*⚜️चण्डीगढ / "BJP प्रभारी से मीटिंग कर विज बोले-ऑल विल बी वेल
*⚜️रोहतक / सांपला में बदमाशों ने की फायरिंग:स्कॉर्पियो में आए, 3 गोलियां चलाईं, घर के बाहर खड़े युवक को पीटा*
*⚜️चण्डीगढ / हिमाचल की कसौली कोर्ट ने" भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली केस में मांगी स्टेट्स रिपोर्ट:महिला ने कसौली कोर्ट में अर्जी दी; पुलिस बोली-18 लोगों के बयान कलमबद्ध किए*
*⚜️हिसार / अग्रोहा-सिरसा रेल लाइन को मिली मंजूरी:410 करोड़ लागत, 93 किमी की दूरी, तीन मंत्रियों ने की थी घोषणा*
*⚜️चण्डीगढ / "हरियाणा में निकाय चुनाव 2 मार्च को:12 मार्च को नतीजे, आचार संहिता लागू; 8 निगमों में इलेक्शन, 2 मेयर भी चुने जाएंगे*
*⚜️रोहतक / गोसेवकों ने घेरा डीसी ऑफिस:प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, बोले- गोशालाओं में हो रही गोवंश की बेकद्री, 3 दिन का अल्टीमेटम*
दिल्ली चुनाव
*मतदान से पहले नई दिल्ली विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अब से थोड़ी देर में यमुना घाट पहुंचेंगे और पूजन करेंगे*
दिल्ली: आज सुबह 7 बजे से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। फिलहाल मतदान केंद्रों पर मॉक पोल शुरू हो गया है।
दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है। अभी मैं मतदान के लिए जाऊंगा। आशा करूंगा कि सभी लोग निकलेंगे और मतदान करेंगे।"
दिल्ली : रात को गोविंदपुरी इलाके में 5 लाख रुपए के साथ 2 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।
DCP दक्षिण पूर्व रवि कुमार सिंह ने बताया, "FST टीम ने हमें 2 लड़के गौरव और अजित सौंपे हैं। इनके पास से 5 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। ये दोनों MTS का स्टाफ हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हैं। मामले की जांच की जा रही है। गौरव मुख्यमंत्री के PA का सहायक है और अजित ड्राइवर का काम कर रहा था।"
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पात्र मतदाता आज एक ही चरण में मतदान कर रहे हैं; 699 उम्मीदवार मैदान में हैं।
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी में भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
दिल्ली: AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना वोट डालने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना वोट डालने से पहले यमुना घाट, आईटीओ में पूजा-अर्चना की।
आज 05फरवरी इतिहास के पन्नों में
1630: सिख गुरु हर राय जी का जन्म।
1679: जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौता पर हस्ताक्षर किया।
1783: इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गए।
1870: फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
1900: अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पनामा नहर संधि हुई।
1916: हिंदी और संस्कृत के महान कवि जानकी बल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ।
1917: मैक्सिको का मौजूदा संविधान लागू हुआ।
1922: चौरी चौरा में थाने पर भीड़ के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत। इस घटना ने महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन को कुछ समय के लिए पटरी से उतार दिया।
1924: रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसायण रायल ग्रीनविच से हुआ।
1937: चार्ली चैप्लिन के अभिनय से सजी पहली टॉकी 'मॉडर्न टाइम्स' को रिलीज किया गया।
1953: ब्रिटेन में चीनी और इससे बने उत्पादों के सीमित वितरण का नियम समाप्त।
1971: अपोलो 14 चांद की सतह पर उतरा। इस उड़ान के दौरान कई तरह की तकनीकी खराबियां आईं।
1976: अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ।
1985: पुर्तगाल के विश्वप्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म। बहुत कम लोगों को पता है कि रोनाल्डो का पुरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोस सांतोस अवीरो है।
1990: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मेरठ में जन्म हुआ।
1994: सरायेवो के बाजार में नरसंहार हुआ। सरायेवो के मुख्य बाजार में एक मोर्टार बम के फटने से 68 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हुए थे।
2008: महर्षि महेश योगी का निधन। उन्हें भारत के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक नेताओं में शुमार किया जाता है।
2020: यूक्रेन स्कैंडल मामले में अमेरिकी सीनेट ने डोनाल्ड ट्रम्प पर चल रही महाभियोग की कार्रवाई को निरस्त किया। ट्रम्प पर अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने महाभियोग पास किया था।