दिल्ली विधानसभा चुनाव शुरू, मतदाताओं में उत्साह, लाइव अपडेट…

आरएस अनेजा, 05 फरवरी नई दिल्ली

आज दिल्ली में विधानसभा की सभी 70 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।  

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी – तीनों ही दलों के दिग्गजों ने जमकर प्रचार किया। वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए इन तीनों ही दलों ने अपनी सरकार बनने पर दिल्ली के लोगों के तमाम मुफ्त सुविधाएं देने का वादा किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए इस बार 13,766 वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जिन पर 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दिल्ली में 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर वोटर हैं। चुनाव आयोग ने दिव्यांग वोटर्स के लिए 733 वोटिंग सेंटर्स निर्धारित किए गए हैं।

दिल्ली विधानसभा में इस बार का विधानसभा चुनाव बेहद रोमांचक बताया जा रहा है। बीते दो विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी इस बार हैट्रिक जमाने का वादा कर रही है, वहीं बीजेपी का दावा है कि उनकी पार्टी इस बार यूटी की सत्ता में काबिज हो जाएगी। बीजेपी और आम आदमी पार्टी – दोनों ही दलों ने इस बार दलबदलुओं को कई टिकट दिए हैं।

दिल्ली चुनाव : पहले दो घंटे में 8.10% वोटिंग

मध्य दिल्ली- 6.67% वोटिंग

पूर्वी दिल्ली- 8.21% वोटिंग

नई दिल्ली- 6.51% वोटिंग

उत्तरी दिल्ली- 7.12% वोटिंग

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली- 10.70% वोटिंग

उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली-7.66% वोटिंग

शाहदरा- 8.92% वोटिंग

दक्षिणी दिल्ली- 8.43% वोटिंग

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली- 8.36% वोटिंग

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली-9.34% वोटिंग

पश्चिमी दिल्ली- 6.76% वोटिंग

सुबह 9:00 बजे दिल्ली चुनाव लाइव :

मतदान से पहले नई दिल्ली विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने यमुना घाट में पूजन किया

दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है। अभी मैं मतदान के लिए जाऊंगा। आशा करूंगा कि सभी लोग निकलेंगे और मतदान करेंगे।"

दिल्ली : रात को गोविंदपुरी इलाके में 5 लाख रुपए के साथ 2 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।

DCP दक्षिण पूर्व रवि कुमार सिंह ने बताया, "FST टीम ने हमें 2 लड़के गौरव और अजित सौंपे हैं। इनके पास से 5 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। ये दोनों MTS का स्टाफ हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हैं। मामले की जांच की जा रही है। गौरव मुख्यमंत्री के PA का सहायक है और अजित ड्राइवर का काम कर रहा था।"

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पात्र मतदाता आज एक ही चरण में मतदान कर रहे हैं; 699 उम्मीदवार मैदान में हैं।

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी में भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

दिल्ली: AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना वोट डालने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

दिल्ली: कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने मतदान किया।

दिल्ली: कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, "मुझे लगता है कि दिल्ली के मतदाता हमसे(उम्मीदवार) अधिक उत्साहित हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे बदलाव और विकास जाते हैं... लोगों ने 10 सालों में दिल्ली को 20 साल पीछे जाते हुए देखा है ...हमें समय के साथ आगे बढ़ना चाहिए था लेकिन हम पीछे रह गए। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के जागरुक मतदाता घरों से बाहर निकलेंगे और मुद्दों पर मतदान करेंगे..."

दिल्ली: मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने मतदान करने से पहले ग्रीन पार्क स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की।

दिल्ली: मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) दिल्ली, आर. एलिस वाज ने कहा, "दिल्लीवासियों ने अपील है कि कृपया बाहर आएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए मतदान करें।"

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मतदान किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "...लंबे वर्षों का संघर्ष आज खत्म होगा। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी और विकसित दिल्ली बनाने के लिए आज दिल्ली की जनता वोट करेगी..."

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली में जिस तरह अरविंद केजरीवाल अपनी हार को निश्चित मानकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। कल रात हमने देखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी मार्लेना का सहयोगी 5 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया... आप समझ सकते हैं कि AAP का चरित्र क्या है।"

*दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मतदान किया।*

दिल्ली: AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली के लाखों लोग आज अपने कल्याण, अपने विकास और दिल्ली के भले के लिए वोट करेंगे। मैंने प्रार्थना की है कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाए और हम हर तरह से दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए काम करें..."

वोट शेड्यूल

699 प्रत्याशियों की किस्मत का करेंगे फैसला

सुबह से 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट

चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए हैं कूल 13,766 पोलिंग बूथ।

मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

2020 के चुनाव परिणाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। साल 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि बीजेपी आठ सीटों से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस पार्टी के लिए दिल्ली का यह लगातार दूसरा ऐसा विधानसभा चुनाव था, जब वह खाता भी न खोल सकी।

Previous
Previous

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भगवान श्री देवनारायण के 1113वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत,

Next
Next

आज 05 फरवरी के मुख्य समाचारों की सुर्खियां और इतिहास