प्रधानमंत्री ने बार्ट डी वेवर को बेल्जियम का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

आरएस अनेजा, 04 फरवरी नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बार्ट डी वेवर को बेल्जियम के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। मोदी ने भारत-बेल्जियम संबंधों को और मजबूत बनाने तथा वैश्विक मामलों पर आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का विश्वास व्यक्त किया।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

"प्रधानमंत्री @Bart_DeWever को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-बेल्जियम संबंधों को और मजबूत करने तथा वैश्विक मामलों पर हमारे सहयोग को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।"

Previous
Previous

रूस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

Next
Next

Haryana Weather: कई जिलो में हल्की बूंदाबांदी, शीत लहर चलने से तापमान में आई गिरावट