Haryana Weather: कई जिलो में हल्की बूंदाबांदी, शीत लहर चलने से तापमान में आई गिरावट

चंडीगढ़, 04 फरवरी (अभी): हरियाणा के कई जिलों में देर रात और सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को सुबह से नारनौल क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह करीब 6 बजे व 7 बजे भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने चार व पांच को क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई थी। इसके बाद तापमान में गिरावट होगी। नारनौल में आज करीब 5.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

कुरुक्षेत्र में रात करीब दो बजे हल्की बूंदाबांदी हुई वहीं शीत लहर भी जारी है। इससे तापमान में गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। दिन में भी बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।

Previous
Previous

प्रधानमंत्री ने बार्ट डी वेवर को बेल्जियम का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

Next
Next

महाकुंभ 2025: आखिरी अमृत स्नान पर दिखा सनातन का भव्य रूप