निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग की बैठक 24 को

बी.एस. बाछल, 21 फरवरी, चण्डीगढ़।

हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत 24 फरवरी सोमवार को 12 बजे निर्वाचन सदन पंचकुला में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना, चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने आदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी।

Previous
Previous

दिल्ली सीएम का बड़ा फैसला, अफसरों व स्टाफ को मूल विभाग में रिपोर्ट करने के आदेश

Next
Next

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली