दुकानों के बाहर सामान रखने पर होगी पुलिस कार्रवाई

आरएस अनेजा, 18 फरवरी नई दिल्ली

बाजार में अवैध पार्किग व दुकानों के बाहर भारी भरकम सामान रखकर रास्ता रोकने वालों की अब खैर नहीं। अक्सर देखने में आता है कि दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर अतिरिक्त सामान रख कर आने जाने के रास्ते को बाधित करते है व वाहन चालक कहीं भी अपने वाहन को पार्क करके खरीददारी या अन्य कार्य हेतू चला जाता है जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है और आमजन को समस्या का सामना करना पड़ता है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आमजन के सुगम आवागमन हेतू अब सभी प्रबन्धक थाना को कानूनी प्रक्रिया अपनाने के दिशा निर्देश दिए गए है।  

अम्बाला एसपी सुरेंद्र भोरिया ने कहा कि मार्किट के दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी व वाहन पार्क करने वालों को कई बार सम्बन्धित प्रबन्धक थाना की तरफ से हिदायतें दी गई है कि वह अपना वाहन निर्धारित स्थान पर खड़ा करें व दुकानदार दुकानों के बाहर अतिरिक्त सामान रख कर रास्ते को बाधित ना करें। परंतु बार-बार हिदायतें देने के बावजूद भी स्थित ज्यों की त्यों बनी हुई है।


पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने आमजन व दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने वाहन को निर्धारित स्थान पर पार्क करें व दुकानदार अतिरिक्तत सामान को स्टोर या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि आमजन को सुविधा व आपातकालीन स्थिति में वाहनों को सुगम रास्ता मिल सके।    

Previous
Previous

उदयपुर में अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने की शिरकत

Next
Next

अम्बाला में आपके पास लाइसेंसी हथियार है तो आज ही जमा करवाएं, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई