मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस कल महाराष्ट्र के पुणे में 'जय शिवाजी जय भारत' पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे

आरएस अनेजा, 18 फरवरी नई दिल्ली

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 19 फरवरी, 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के पुणे में 20,000 एमवाई भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ 'जय शिवाजी जय भारत' पदयात्रा करेंगे। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे और अन्य राज्य मंत्री भी इस पदयात्रा में शामिल होंगे।

यह ऐतिहासिक आयोजन छत्रपति शिवाजी महाराज की स्थायी विरासत का सम्मान करेगा और उनके नेतृत्व, वीरता तथा साहस का जश्न मनाएगा, जो विकसित भारत को प्रेरित करता रहेगा।

यह पदयात्रा लगभग 4 किलोमीटर का मनोरम मार्ग तय करेगी, जो सीओईपी कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर फर्ग्यूसन कॉलेज पर समाप्त होगी। पहली बार इतने बड़े स्तर पर की जा रही यह पदयात्रा राज्य के सभी 36 जिलों में एक साथ आयोजित की जाएगी, जिसमें युवा, स्थानीय नेता और नागरिक एक साथ हिस्सा ले रहे हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की भावना को गहरा करने के लिए, महाराष्ट्र के सभी जिलों में पदयात्रा-पूर्व कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें निम्नलिखित गतिविधियां शामिल थीं:

  • छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं और ऐतिहासिक स्थलों पर सफाई अभियान

  • शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले योग सत्र

  • छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और नेतृत्व पर अतिथि व्याख्यान

  • उनकी विरासत को उजागर करने वाली प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Previous
Previous

अम्बाला में आपके पास लाइसेंसी हथियार है तो आज ही जमा करवाएं, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

Next
Next

केंद्र सरकार ने पंजाब, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में पंद्रहवें वित्त आयोग का अनुदान जारी किया