19 फरवरी से चैम्पियंस ट्राफी शुरू, भारत ने लिया हैरान करने वाला फैसला
आरएस अनेजा, 18 फरवरी नई दिल्ली
आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को चैपियन्स ट्राफी का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने हैरान करने वाला फैसला लेते हुए टीम अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी जबकि बाकी सभी मैचों का आयोजन पाकिस्तान करेगा।
पाकिस्तान में, रावलपिंडी, लाहौर और कराची में तीन जगहों पर मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान में प्रत्येक जगह पर तीन ग्रुप गेम होंगे, जिसमें लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी भी करेगा। जबकि भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैचों के साथ-साथ पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा। 9 मार्च को लाहौर में फाइनल होगा। अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, उस स्थिति में यह दुबई में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल में रिजर्व डे होंगे। पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में ग्रुप ए टूर्नामेंट ओपनर में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारत और पाकिस्तान के मैच के साथ दुबई लेग अगले दिन से शुरू होगा। ग्रुप बी की शुरुआत 21 फरवरी को होगी, जब अफगानिस्तान कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगा। शनिवार (22 फरवरी) को लाहौर में प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे, और अगले दिन (23 फरवरी) बहुप्रतीक्षित पाकिस्तान-भारत मैच होगा। यह मैच दुबई में खेला जाएगा।
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में प्रतिस्पर्धा करने वाली आठ टीमें आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के अंकों की तालिका में शीर्ष आठ स्थानों पर रही टीमें हैं।
टूर्नामेंट के ग्रुप ए में मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी धारक और मेजबान पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं जबकि ग्रुप बी में क्रिकेट विश्व कप 2023 के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप ए की सभी टीमों का स्क्वॉड
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल
मैच नंबर 1 - बुधवार, 19 फरवरी 2025
टीमें - पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू- नेशनल स्टेडियम, कराची
मैच नंबर 2 - गुरुवार, 20 फरवरी 2025
टीमें - भारत बनाम बांग्लादेश
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू - दुबई नेशनल स्टेडियम, दुबई
मैच नंबर 3 - शुक्रवार, 21 फरवरी, 2025
टीमें - अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू - नेशनल स्टेडियम, कराची
मैच नंबर 4 - शनिवार, 22 फरवरी, 2025
टीमें - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
मैच नंबर 5 - रविवार, 23 फरवरी, 2025
टीमें - पाकिस्तान बनाम भारत
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
मैच नंबर 6 - सोमवार, 24 फरवरी, 2025
टीमें - बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू - रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
मैच नम्बर 7 - मंगलवार, 25 फरवरी, 2025
टीमें - ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू - रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
मैच नंबर 8 - बुधवार, 26 फरवरी 2025
टीमें - अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
मैच नंबर 9 - गुरुवार, 27 फरवरी 2025
टीमें - पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू - रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
मैच नंबर 10 - शुक्रवार, 28 फरवरी 2025
टीमें - अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
मैच नंबर 11 - शनिवार, 1 मार्च 2025
टीमें - साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू - नेशनल स्टेडियम, कराची
मैच नंबर 12 - रविवार, 2 मार्च 2025
टीमें - न्यूजीलैंड बनाम भारत
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
पहला सेमीफाइनल - मंगलवार, 4 मार्च 2025
टीमें - अभी तय नहीं
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
दूसरा सेमीफाइनल - बुधवार , 5 मार्च 2025
टीमें - अभी तय नहीं
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
फाइनल - रविवार, 9 मार्च 2025
टीमें - अभी तय नहीं
समय - दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, (अगर भारत खेलता है तो दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम)