कुंभ के लिए चलेगी 8 स्पेशल ट्रेनें, यह रहा पूरा शेड्यूल

आरएस अनेजा, 18 फरवरी नई दिल्ली

महाकुंभ में 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ का समापन हो जाएगा। मेला क्षेत्र में शाही स्नान के लिए भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकुंभ के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद समस्तीपुर रेल मंडल ने 8 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेनों का संचालन 21 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जाएगा।

रक्सौल से प्रयागराज के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। पहली ट्रेन शाम 4 बजे और दूसरी रात 8 बजे रवाना होगी।

नरकटियागंज से भी एक ट्रेन प्रयागराज के लिए शाम 4 बजे चलेगी।

जयनगर से प्रयागराज के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, एक दोपहर 11 बजे और दूसरी शाम 4:45 बजे।

दरभंगा जंक्शन से जलगांव के लिए दोपहर 12 बजे एक ट्रेन चलेगी।

पूर्णिया कोर्ट जंक्शन और सहरसा जंक्शन से भी प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। पूर्णिया से ट्रेन दोपहर 11 बजे और सहरसा से दोपहर 3 बजे रवाना होगी।

बता दें कि, 26 फरवरी को होने वाले शाही स्नान के लिए जयनगर स्टेशन से 25 फरवरी तक रोजाना दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें दो अलग-अलग मार्गों से प्रयागराज जाएंगी।

जयनगर से दोपहर 12 बजे रवाना होगी, जो मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।

जयनगर से शाम 4:45 बजे रवाना होगी, जो मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र और पंडित दीनदयाल स्टेशन से होती हुई प्रयागराज पहुंचेगी।

तोड़फोड़ के बाद लिया गया फैसला…

गौरतलब है कि, हाल ही में समस्तीपुर और मधुबनी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों ने ट्रेन में सीट न मिलने पर जमकर हंगामा किया था। ट्रेन के अंदर पहले से ही भीड़ होने की वजह से कई यात्रियों को जगह नहीं मिली, जिनकी सीट कन्फर्म थी। इसके बाद कुछ यात्रियों ने एसी कोच के शीशे तोड़े और ट्रेन में घुसने की कोशिश की। जिसके बाद स्टेशन पर तोड़फोड़ और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई थी। इस घटना के बाद से रेलवे विभाग ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया।

Previous
Previous

19 फरवरी से चैम्पियंस ट्राफी शुरू, भारत ने लिया हैरान करने वाला फैसला

Next
Next

कश्मीर के शोपियां में प्रेशर कुकर आईईडी बरामद