आज 17 फरवरी के मुख्य समाचार और आज का इतिहास
आरएस अनेजा, 17 फरवरी नई दिल्ली
सोमवार, 17 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार
🔸112 भारतीयों को लेकर अमृतसर Airport पहुंचा तीसरा विमान, परिवारों ने ली राहत की सांस
🔸बांग्लादेश पर PM मोदी को फ्रीहैंड और अब फंड भी खत्म; ट्रंप का यूनुस पर चाबुक
🔸Yamuna River cleaning: दिल्ली में यमुना की सफाई अभियान शुरू, अगले तीन साल में नदी को प्रदूषण मुक्त करने का दावा
🔸26/11 मुंबई आतंकी हमले से पहले उत्तर से दक्षिण तक गया था तहव्वुर राणा, अब इन यात्राओं के उद्देश्य का लगाया जाएगा पता
🔸असम कैबिनेट का बड़ा फैसला, गौरव गोगोई की पत्नी के पूर्व 'बॉस' के खिलाफ FIR का आदेश
🔸संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक रहेगा बंद, महाकुंभ में भारी भीड़ के चलते लिया फैसला
🔸UN Report: 'भारत में बड़े हमले की साजिश, ISIL के मंसूबे पर फिरा पानी'; पश्चिम एशिया में खलीफा के शासन की मंशा
🔸दिल्ली भगदड़ के बाद अलर्ट मोड पर बिहार के रेलवे स्टेशन, विक्रमशिला एक्सप्रेस रद्द, सैकड़ों टिकट हुए कैंसिल
🔸दिल्ली भगदड़ पर तीन सरकारी बयान, उलझी जांच:पुलिस बोली- दो ट्रेनों के मिलते-जुलते नाम से भ्रम हुआ, रेलवे बोला- एक व्यक्ति के फिसलने से स्थिति बिगड़ी
🔸जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी गतिविधि की आशंका, सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी
🔸दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक टली:अब 19 फरवरी को नया सीएम तय होगा, 20 को शपथ होगी
🔸राजभाषा सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद होंगे मुख्य अतिथि
🔸हिंद महासागर एक वैश्विक जीवन रेखा, क्षेत्र के विकास के लिए साथ आना जरूरी : एस जयशंकर
🔸ट्रंप का रवैया बना यूरोपीय नेताओं के लिए बड़ी 'टेंशन', यूक्रेन पर बुलाया आपातकालीन सम्मेलन
🔸नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने का ऐलान, चलाई गई विशेष ट्रेनें
🔸भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास 25 फरवरी से माउंट फूजी में होगा शुरू
🔸Fastag का नया नियम सोमवार से होगा लागू, टोल पर गाड़ियों की लंबी लाइन से मिलेगी राहत
🔸हिंदू राष्ट्र खत्म करने में अमेरिकी फंडिंग... नेपाल के सांसद का दावा
🔹GG W vs UPW W: गुजरात ने यूपी को छह विकेट से हराकर दर्ज की पहली जीत, प्रिया के बाद गार्डनर ने मचाया धमाल
अन्य समाचार
*दिल्ली - एनसीआर में तेज भूकंप के झटके*
सुबह करीब 5:30 बजे आया भूकंप भूकंप के तेज झटकों के बाद घरों से बाहर निकले लोग
भूकंप की तीव्रता 4.0 आंकी गई
*कुरुक्षेत्र - मुख्यमंत्री नायब सैनी नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे*
नगर परिषद के प्रत्याशियों का नामांकन कार्यक्रम
सुबह 10:00 बजे नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री नायब सैनी का आज रोहतक दौरा*
मेयर प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
*चंडीगढ़ - स्पीकर हरविंदर कल्याण करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस*
दोपहर 1:30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में करेंगे प्रेस वार्ता
प्रेस वार्ता कर देंगे कई अहम मुद्दों की जानकारी
कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में आज निकाय चुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी आज अपने नामांकन भरेंगे
*दिल्ली -नए मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर बैठक*
पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे बैठक का नेतृत्व
अगले मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम का होगा चयन
राहुल गांधी बैठक में होंगे शामिल
इतिहास
1670 : छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया।
1843 : ब्रिटेन ने मियानी की लड़ाई जीतने के बाद पाकिस्तान के आज के सिंध प्रांत के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया।
1863 : जिनेवा में अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की स्थापना।
1915 : गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन की यात्रा की। 1931 : लॉर्ड इरविन ने दिल्ली के वाइसरीगल लॉज में महात्मा गांधी का पहली बार भारत की जनता के लोकप्रिय नेता के रूप में स्वागत किया।
1963 : बास्केटबाल के दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार माइकल जॉर्डन का जन्म। उनके हवा में कुलांचे भरते कदमों के कारण उन्हें ‘एयर जोर्डन’ के नाम से पुकारा गया।
1979 : वियतनाम युद्ध के बाद वियतनाम ने चीन की बजाय सोवियत संघ से अपनी नजदीकियां बढ़ाईं और उसके कुछ चीन विरोधी और सोवियत समर्थक कदमों के चलते चीन ने अपने इस पड़ोसी देश पर हमला कर दिया।
1987: ब्रिटेन में शरण मांग रहे श्रीलंका के तमिलों के एक समूह को जब उनके देश वापस भेजने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कपड़े उतारकर विरोध प्रकट किया।
1996 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप और उसके बाद सुनामी के कारण 100 से ज्यादा की मौत, 400 से ज्यादा घायल और 50 से ज्यादा लोग लापता।
2004 : फूलन देवी की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार।
2005 : बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता का अनुरोध किया।
2007 : महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता अरुणाबेन देसाई का गुजरात में निधन।
2009 : चुनाव आयोग ने चुनावों के दौरान अन्तिम चरण का मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
2021: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
2022: उच्चतम न्यायालय ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणा के निवासियों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया।
2023: निर्वाचन आयोग ने एकनाथ शिंदे नीत धड़े को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी। ‘तीर-कमान’ चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया।
2024: प्रक्षेपण यान जीएसएलवी ने मौसम पूर्वानुमान संबंधी उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।