आज 16 फरवरी के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 16 फरवरी

🔸नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से कोहराम, 17 लोगों की मौत, PM मोदी ने हादसे पर जताया दुख

🔸US से 116 अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ अमेरिकी विमान

🔸भारत को अमेरिकी F-35 के ऑफर पर बिफरा चीन, बोला- इंडो-पैसिफिक जियोपॉलिटिक्स का अखाड़ा नहीं

🔸चीन की बड़ी कार्रवाई: लारुंग गार बौद्ध अकादमी से 1000 से अधिक भिक्षुओं को निकाला

🔸अमेरिकी विदेश सचिव ने अपने रूसी समकक्ष से की बात, यूक्रेन युद्ध की समाप्ति पर दिया जोर

🔸छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव: BJP ने किया क्लीन स्वीप, कांग्रेस 0, नगर पालिका में AAP का खुला खाता

🔸​'गौरव गोगोई की पत्नी के पाक से रिश्तों की जांच कर सकती है SIT', सीएम हिमंत सरमा ने लगाए गंभीर आरोप

🔸महाराष्ट्र लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की तैयारी में:7 मेंबर्स का पैनल बनाया; दूसरे राज्यों के कानून की स्टडी कर सरकार को सुझाव देगा

🔸दिल्ली के लिए आज भाजपा के ऑब्जर्वर्स की घोषणा संभव:पार्टी हेडक्वार्टर में बैठक जारी; 18 फरवरी को विधायकों की बैठक की संभावना

🔸Sheesh Mahal : अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश

🔸India’s Got Latent Row: ‘डरा हुआ हूं, भाग नहीं रहा’, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने शेयर किया पोस्ट

🔸सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू, 7,800 केंद्रों पर 42 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

🔸जयशंकर ने 'लोकतंत्र में भोजन की व्यवस्था नहीं है' वाली टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, 'भारत 800 मिलियन लोगों को करता है' पोषण सहायता

🔸गाजा समझौता: हमास ने तीन इजरायली बंधकों को किया रिहा, बदले में 369 फिलिस्तीनी कैदी होंगे आजाद

🔸​​​​अखिलेश यादव ने की सरकार से महाकुंभ का समय बढ़ाने की मांग :बोले-अभी भी सड़कों पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या

🔸श्रीनगर: पुलिस ने किताबों की दुकानों पर छापा मारा, जमात-ए-इस्लामी से जुड़ा साहित्य ज़ब्त

🔸महाकुंभ में नो व्हीकल जोन घोषित, संगम रेलवे स्टेशन 16 फरवरी तक बंद

🔸फिल्मी डायलॉग्स से शिंदे का उद्धव पर वार, बोले – "जहां मैं खड़ा होता हूं, लाइन वहीं से शुरू होती है!"

🔹चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई रवाना हुई टीम इंडिया : 20 फरवरी को बांग्लादेश से पहला मुकाबला

*==============================*

*मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़- 17 की मौत, इनमें 3 बच्चे; महाकुंभ में चौथी बार भीषण आग लगी, पंडाल जले*

*1* नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 17 की मौत, 3 बच्चे शामिल, लोग एक घंटे तक दबे रहे; महाकुंभ जाने के लिए इंतजार कर रहे थे

*2* नई दिल्ली भगदड़ 14 तस्वीरें में, फुटओवर ब्रिज पर बेहोश पड़े लोग, हर तरफ बिखरे दिखे बैग-चप्पल और कपड़े, लोग अपनों को खोजते रहे

*3* हादसे की इनसाइड स्टोरी: प्लेटफार्म से लेकर सीढ़ी पर हुई अफरा-तफरी, घुटने लगा दम, पैर रखने की भी न मिली जगह

*4* नई दिल्ली रेलवे हादसा: 17 की मौत का जिम्मेदार कौन? रेलवे का तंत्र हुआ फेल; भीड़ का अंदाजा नहीं लगा पाए अधिकारी

*5* अमृतसर में अमेरिकी सेना का दूसरा प्लेन लैंड,116 भारतीय लौटे, पंजाब के 67, हरियाणा के 33 लोग, ज्यादातर 18 से 30 साल की उम्र के

*6* अमेरिका से तीसरा विमान आज भारतीयों को लेकर आएगा अमृतसर, पंजाब और हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों के लोग भी शामिल

*7* असम बोडो समुदाय को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहा NDA', कोकराझार में विधानसभा सत्र पर बोले पीएम मोदी

*8* असम में कभी आंदोलन का केंद्र रहे कोकराझार में एक दिवसीय विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके आयोजन को लेकर पीएम मोदी ने खुशी जताई है। पीएम मोदी ने इसे लेकर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- एनडीए सरकार बोडो समुदाय को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है

*9* महात्मा गांधी के नाम से बीयर बेच रही कंपनी, बापू की तस्वीर भी छापी; भड़क उठे लोग

*10* रुस की शराब बनाने वाली कंपनी ने बीयर के कैन पर महात्मा गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल किया,इसकी वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क उठे,और पीएम मोदी तक से रूस के सामने यह मुद्दा उठाने की अपील की,रुसी ब्रांड रेवॉर्ट द्वारा बनाई गई बीयर के डिब्बों की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया, ओडिशा की पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी के पोते और राजनीतिज्ञ सुपर्णो सत्पथी ने भी एक्स पर तस्वीरें शेयर की है

*11* दिल्ली के लिए आज भाजपा के ऑब्जर्वर्स की घोषणा संभव, पार्टी हेडक्वार्टर में बैठक हुई; 18 फरवरी को CM के नाम ऐलान हो सकता है

*12* दिल्ली में AAP के 3 पार्षद भाजपा में शामिल हुए, MCD में अब दोनों पार्टियों के 115-115 मेंबर, इसी साल अप्रैल में मेयर चुनाव

*13* छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सभी 10 नगर निगम जीते, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला; AAP ने एक नगर पालिका जीती

*14* हरियाणा -नहीं नर्म हुए बीजेपी नेता अनिल विज के तेवर? निकाय चुनाव की लिस्ट से समर्थकों का कटा नाम तो जताई नाराजगी, बोले- विदेश चला जाऊंगा

*15* महाकुंभ नगर में लगी आग पर पाया गया काबू, सेक्टर 19 स्थित नरेंद्रा नंद का पंडाल जला

*16* नियमों की धज्जियां उड़ाकर की गई न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक की दुर्गति, 122 करोड़ रुपयों के ‘गबन’ की जांच शुरू

*17* बारात में घोड़ी पर सवार दूल्हे की मौत, MP के श्योपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं

*18* WPL में दिल्ली ने मुंबई को 2 विकेट से हराया, DC ने आखिरी ओवर में 10 रन बनाए; सिवर ब्रंट ने 80 रन की पारी खेली

*19* हमास ने नहीं मानी बात, भड़के राष्ट्रपति ट्रंप; इस्राइल से कहा- जो करना है करो, अमेरिका साथ है

*===============================*

हरियाणा

*⚜️हिसार / सीएम सैनी ने किया मेयर प्रत्याशी पोपली के कार्यालय का उद्घाटन, सावित्री जिंदल नहीं आईं*

*⚜️चण्डीगढ / "सेना में फर्जीवाड़ा: दो आर्मी ऑफिसर के खिलाफ CBI कोर्ट में चलेगा केस, बिग्रेडियर और लेफ्टिनेंट कर्नल बने गवाह*

*⚜️चण्डीगढ / 5 साल में हरियाणा के 2 लाख युवाओं को देंगे पक्की नौकरी: सीएम नायब सैनी*

*⚜️चण्डीगढ / "हरियाणा में सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया 1000 मानदेय"अब 16000 रुपये महीना मिलेगें*

*⚜️कैथल  / रिश्वत के आरोपी को पकड़ने गई थी ACB, तभी आया एक कॉल और वापिस लौटी टीम*

*कलायत में रिश्वत मांगने पर एक कर्मचारी को पकड़ने गई ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) टीम की रेड फेल हो गई। यह रेड फेल करने का शक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए अधिकारी पर है। अधिकारी के मोबाइल की जानकारी के लिए अब ACB की टीम ने साइबर सेल को लिखा है।*

*दरअसल, सिणंद गांव के रहने वाले कर्ण सिंह ने 3 फरवरी को ACB कैथल को शिकायत दी  थी। जिसमें उन्होनें कलायत तहसील के एक कर्मचारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता ने सबूत के लिए रिश्वत की ऑडियो भी एसीबी को दे दी थी। टीम ने प्लान बनाते हुए रुपयों पर पाउडर लगाकर शिकायतकर्ता को थमा दिए और जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था।*

*आरोपी ड्यूटी मजिस्ट्रेट का ही निकला करीबी*

*जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। लेकिन यहीं दिक्कत हो गई कि आरोपी ड्यूटी मजिस्ट्रेट का करीबी निकला। जिसका पता तब चला जब रेड फेल होने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास उसी कर्मचारी की कॉल आ गई, जिसे पकड़ने के लिए टीम कलायत गई थी। रेड फेल होने के बाद टीम ने अधिकारियों को लिखा है।*

*अधिकारियों ने क्या कहा*

*वहीं मामले पर इंचार्ज ACB कैथल इंस्पेक्टर महेंद्र ने कहा है कि इस मामले के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। रेड फेल करवाने में किसी की भूमिका मिलती है तो उस पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा कैथल की DC प्रीती ने कहा कि इस रेड लीक का मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। रेड के लिए मौके पर ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हैं। यदि कोई पुलिस जांच में दोषी पाया तो कार्रवाई होगी।*

*⚜️चण्डीगढ / "हरियाणा में EVM से नहीं होंगे बार चुनाव:चुनाव आयोग ने 9 जिलों को लिखा पत्र; निकाय चुनाव के चलते नहीं दी जाएंगी मशीनें*

*⚜️रोहतक / भाजपा ने की पार्षद उम्मीदवारों की घोषणा:नए चेहरों को भी मिला टिकट, हर वर्ग को साधने का प्रयास*

*⚜️हिसार / जेल में बंद युवक ने लगाई फांसी, 7 फरवरी को पुलिस ने किया था युवक को गिरफ्तार*

*⚜️चण्डीगढ / "कांग्रेस ने हरियाणा प्रभारी बदला, अब प्रधान की बारी:बाबरिया को हटाने की 3 वजहें; उदयभान की कुर्सी के सांसद समेत 5 दावेदार*

*⚜️बेरी / नगरपालिका चुनाव- पार्टी सिंबल पर नहीं उतरेंगे कैंडिडेट:2 मार्च को मतदान; कांग्रेस गढ़ में बीजेपी की रणनीति, निर्दलीय को देंगे समर्थन*

*⚜️करनाल / "कार में घुसी नीलगाय, 2 डॉक्टरों की मौत:हिसार में शादी में जा रहे थे; 1 की एक महीना पहले ही मैरिज हुई थी*

*⚜️झज्जर / बाढ़सा एम्स पहुंचे जेपी नड्डा:BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का किया निरीक्षण; मरीजों से जाना हालचाल, दिए निर्देश*

*⚜️रोहतक / भाजपा ने रामअवतार वाल्मीकि पर खेला दांव:3 बार चुनाव हारने पर भी आरएसएस में सक्रिय होने का मिला फायदा*

*⚜️चण्डीगढ / "अमेरिका  119  ओर भारतीयों को जबरन भेजेगा:अमृतसर में लैंडिंग पर CM मान बोले- केंद्र सरकार पंजाब को बदनाम कर रही; BJP बोली- अज्ञानी मुख्यमंत्री*

*⚜️दादरी  / हाजिरी कटिंग करने वाले हैडमास्टर को जेल:गैरहाजिर को किया प्रेजेंट,2 साल पहले हुआ बर्खास्त, अब हुई 7 साल की सजा*

*⚜️रोहतक / "भाजपा के सामने कांग्रेस ने सूरजमल किलोई को उतारा:2005 से राजनीति में सक्रिय, विधानसभा चुनाव से पहले छोड़ी थी भाजपा*

*⚜️नूंह / 20 रुपए के लिए 2 गुटों में पथराव,महिलाओं ने भी खेतों से पत्थर बरसाए, एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 11 घायल*

*⚜️चण्डीगढ / "कांग्रेस के 8 मेयर उम्मीदवारों की घोषणा:रोहतक-करनाल में BJP के बागियों को टिकट*

*⚜️रोहतक / मेयर के लिए नहीं हुआ कोई आवेदन:6 निर्दलीय पार्षद उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 17 तक किए जाएंगे जमा*

*⚜️चण्डीगढ/  ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एक्शन:रोहतक डिवीजन के 4 कर्मचारियों को नोटिस भेजा; सही जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई*

*⚜️रोहतक / बार एसोसिएशन की वोट जोड़ने का काम शुरू:सदस्यों ने चुनाव अधिकारी से मांगा जवाब, नामांकन जमा होने के बाद हुई थी जारी*

*⚜️रोहतक / AAP ने मेयर उम्मीदवार किया घोषित:अमित खटक को दिया टिकट, कलानौर से MLA के थे दावेदार, लड़ चुके पार्षद का चुनाव*

*⚜️चण्डीगढ / "बिजली विभाग के कर्मचारियों पर विज का एक्शन:रोहतक के जेई को किया चार्जशीट, लाइनमैन सस्पेंड; शिकायत पर नहीं हुई थी कार्रवाई*

*⚜️फरीदाबाद / "स्कूल टीचर और बेटी को गोली मारी:फरीदाबाद में घर में घुसा बदमाश; महिला का पति मर्डर केस में जेल में बंद*

इतिहास

1759 : मद्रास पर फ्रांस का कब्जा समाप्त।

1896 : हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म। 
1937 : अमेरिका के वैज्ञानिक वालेस कैरोदर्स को नायलान का पेटेंट मिला। इसका इस्तेमाल शुरू में टूथब्रश बनाने के लिए किया गया था। 
1938 : प्रख्यात बांग्ला साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का निधन। 
1944 : हिंदी सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के का निधन। उनके सम्मान में दिए जाने वाले दादा साहब फाल्के पुरस्कार को सिनेजगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। 
1956 : भारत के महान वैज्ञानिक मेघनाद साहा का निधन। उन्हें विज्ञान में साहा इक्वेशन के लिए याद किया जाता है। 
1959 : तानाशाह जनरल फुलगेंसियो बतिस्ता की सेनाओं को हराने के बाद फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा का शासन अपने हाथों में लिया। 
1959 : टेनिस के महान खिलाड़ियों में शुमार जॉन मैकेनरो का जन्म। मैकेनरो को उनके आक्रामक खेल के अलावा कोर्ट पर उनके गुस्सैल व्यवहार के लिए जाना जाता है। 
1969 : जमाने भर में मशहूर उर्दू शायर मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया गया 
1971 : पश्चिमी पाकिस्तान और चीन के बीच राजमार्ग को औपचारिक तौर पर खोला गया।
1987 : पनडुब्बी से पनडुब्बी तक मार करने वाले प्रक्षेपास्त्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। 
1998 : इंडोनेशिया में बाली से रवाना हुआ चीन एयरलाइंस का विमान ताइवान के ताइपै में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में सवार सभी 197 लोगों के अलावा जमीन पर भी कम से कम 7 लोगों ने दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी। 
2001 : फिलिपीन की राजधानी मनीला में जूतों के अनूठे संग्रहालय का उद्घाटन। यहां तरह तरह के जूतों के हजारों जोड़े रखे गए हैं। 
2005 : क्योतो करार लागू किया गया। यह पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से की गई अन्तरराष्ट्रीय संधि है। 2013 - पाकिस्तान के हजारा इलाके के एक बाज़ार में बम धमाके में 84 लोगों की मौत और 190 घायल। 
2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
 2021: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में नहर में गिरी बस, 47 लोगों की मौत। 
2023: समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आज़म खान उत्तर प्रदेश विधानसभा से अयोग्य घोषित। 
2024: रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की 47 वर्ष की आयु में जेल में मौत हुई।  

Previous
Previous

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के कारण हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

Next
Next

आज 15 फरवरी के मुख्य समाचार