निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का सोमवार अंतिम दिन
आरएस अनेजा, 16 फरवरी अम्बाला
निकायल चुनावों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि जिलें में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत 17 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। उन्होने बताया कि 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सम्बधिंत उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन वापिस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएगें, 19 फरवरी को ही चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों, मतदान केन्द्रों की सूचि चस्पा कर दी जाएगी। 02 मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को मतगणना का कार्य किया जाएगा तथा इसी दिन मतगणना का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नगर परिषद अम्बाला सदर चुनाव के लिए सोमवार अपने नामांकन पत्र दाखिल करेगी। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रात: दस बजे सभी प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता प्रात: 10 बजे अग्रवाल धर्मशाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में एकत्रित होंगे जिसके उपरांत सभी आवेदन करने के लिए एसडीएम कार्यालय जाएंगे। गौरतलब है कि भाजपा द्वारा सभी वार्डों से अपने उम्मीदवारों एवं चेयरमैन पद के प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है।