केरल में आयोजित 6वें नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप-2025 में विजेता खिलाडियों को पुलिस अधीक्षक अम्बाला मैडल पहनाकर किया सम्मानित
अम्बाला, 10 फरवरी (अभी): 6वें नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप खेलों का आयोजन केरल राज्य के त्रिशूर में 31 जनवरी 2025 से 03 फरवरी 2025 तक किया गया। इन खेलों में हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त पुरे भारत से खिलाडियों नेे बडे उत्साहपूर्वक बढ़चढ़ कर भाग लिया।
6वें नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप खेलों में अम्बाला पुलिस केे दस खिलाड़ियों ने भाग लेकर बहतरीन प्रदर्शन किया। इन खेलों में अम्बाला पुलिस से एस0आई0 बलदेव सिहँ, एस0आई0 शमशेर सिहँ, एस0आई0 जय सिहँ, एस0आई0 कुलविन्द्र सिहँ, महिला एस0आई0 कविता देवी, महिला एस0आई0 सरोज देवी, ए0एस0आई0 अनिल कुमार, ए0एस0आई0 सतीश कुमार, महिला ए0एस0आई0 रजनी, महिला मुख्य सिपाही अनिता देवी ने भाग लिया। इन खेलों में अम्बाला पुलिस खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी आयुवर्ग में उत्साहपूर्वक प्रतिभा दिखाते हुए अम्बाला पुलिस के लिए 02 गोल्ड मैडल, 03 सिल्वर मैडल व 06 ब्रान्ज़ कुल 11 मैडल प्राप्त किए। इससे पहले भी नैशनल व अन्य खेलों में अम्बाला पुलिस के उप-निरीक्षक बलदेव सिहँ, उप-निरीक्षक जय सिहँ, उप-निरीक्षक शमशेर सिहँ, सह0उ0नि0 अनिल कुमार ,ए0एस0आई0 रजनी, महिला मुख्य सिपाही अनिता देवी ने अम्बाला पुलिस के लिए मैडल प्राप्त कर अम्बाला पुलिस का नाम रोशन किया है।
खेलों के समापन उपरान्त आज दिनांक 10 फरवरी 2025 को उपरोक्त पुलिस खिलाड़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय अम्बाला पहुँचें। जहाँ पर पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया भा0पु0से0 ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए मैडल पहनाकर प्रोत्सहित किया एवम उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया ने उपस्थित को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को हर क्षेत्र में मेहनत लग्न व ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। मेहनत ही सफलता की कुंजी है।