अम्बाला: थाना मुलाना क्षेत्र से चोरी की सात मोटरसाईकिल व एक रेहड़ीनुमा मोटरसाईकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार
अम्बाला, 10 फरवरी (अभी) : अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना मुलाना क्षेत्र से चोरी की मोटरसाईकिल बेचने के मामले में 09 फरवरी 2025 को प्रबन्धक थाना मुलाना उप निरीक्षक बलकार सिहँ के नेतृत्व में पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी शाहरूख खान व आकाश निवासी गाँव सरावा थाना सढौरा जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों से चोरी के कुल आठ वाहन बरामद किए गए है।
09 फरवरी 2025 को मुलाना पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि आरोपी शाहरूख खान व आकाश निवासी गाँव सरावा थाना सढौरा जिला यमुनानगर नशा करने के आदी है व चोरी करके नशे की पूर्ति करते है जो आज भी चोरी की मोटरसाईकिल पर अन्य वाहन चोरी करने के लिए घूम रहे है। मुलाना क्षेत्र टगैंल गाँव के पास नाकाबंदी की जाए तो आरोपियों को चोरी की मोटरसाईकिल सहित काबू किया जा सकता है। सूचना उपरान्त पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए टंगैल गाँव के पास मोटरसाईकिल सवार संदिग्धों को चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी।