अम्बाला छावनी में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया
अम्बाला, 31 जनवरी (अभी): अम्बाला छावनी में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने जहां पर भी कूड़ा-कर्कट था उसे वहां से टै्रक्टर-ट्रालियों के माध्यम से उठाने का काम भी किया। यहां बता दें कि हर शुक्रवार को उपमंडल स्तर पर श्रमदान करते हुए स्वच्छता बारे लोगों को जागरूक करने का काम किया जाता है।
स्वच्छता को स्वच्छ जीवन का आधार बताते हुए कहा कि स्वच्छता केवल शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी हुई नहीं है बल्कि यह मानसिक और सामाजिक समृद्धि में भी अहम भूमिका निभाती है। एक स्वच्छ वातावरण में न केवल बीमारियों का खतरा कम होता है बल्कि यह हमें साकारात्मक ऊर्जा एवं प्रगति की राह पर ले जाता है।
उपमंडल स्तर पर हर शुक्रवार को प्रात: श्रमदान कार्यक्रम चलाया जाता है जिसमें नगर परिषद, नगर निगम, सैक्टर वैल्फेयर एसोसिएशन, सामाजिक संस्थाओं व स्थानीय नागरिकों को साथ लेकर श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इस श्रमदान कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना और उनके भीतर स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
श्रमदान कार्यक्रम के माध्यम से उपायुक्त का यह भी संदेश है कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नही है, इसे समाज के हर व्यक्ति की सामुहिक जिम्मेवारी के रूप में स्वीकार करना है। यदि हर व्यक्ति अपने घर व आस पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प ले तो हमारा समाज अपने आप स्वच्छ एवं सुंदर बन जाएगा। उन्होने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए हम सबको आगे आकर इसमें अपना पूर्ण सहयेाग करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कचरे को खुले में न फैंके और घर से निकलने वाले कूड़े को कूड़ेदान में डालें।
इसी कड़ी में आज अम्बाला छावनी जगाधरी रोड़ पर नगर परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान करते हुए लोगों को स्वच्छता के बारे जागरूक किया गया। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बैनीवाल के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।