अम्बाला: नेशनल रोड़ सेफ्टी कार्यक्रम के तहत आरटीए सुशील कुमार ने दोपहिया वाहन चालकों को हैलमट वितरित किए
अम्बाला, 31 जनवरी (अभी): आटीए सुशील कुमार ने इस मौके पर बताया कि 01 जनवरी से 31 जनवरी तक सडक़ सुरक्षा सप्ताह मनाते हुए एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे सचेत करते हुए उनकी अनुपालना करने बारे कार्य किया गया हैं। इसी कड़ी में आज जिन वाहन चालकों ने हैल्मेट नहंी पहना हुआ था उन्हें हैल्मेट उपलब्ध करवाए ताकि जब भी वे वाहन चलाए इसका प्रयोग करें।
उन्होनें कहा कि हैल्मेट का प्रयोग करके हम काफी सुरक्षित रह सकते हैं। आमतौर पर सडक़ दुघर्टना में सिर में चोट लगने के कारण सम्बधिंत व्यक्ति की कईं बार मृत्यु हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि हैल्मेट के साथ-साथ हमें अन्य यातायात सम्बधी नियमों की पालना दृढता से करनी होगी। नियमों की पालना करके काफी हद तक सडक़ दुघर्टनाओं को रोका जा सकता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग द्वारा भी समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की पालना करने बारे पे्ररित करने का काम किया जाता हैं। आरटीए एवं पुलिस विभाग का मकसद चालान काटना नहीं है बल्कि नियमों की पालना करवाना हैं। हमें स्वयं नियमों की पालना करनी है तथा दूसरों को भी नियमों की पालना बारे जागरूक करना हैं।
आरटीए अम्बाला सुशील कुमार ने इस मौके पर यह भी बताया कि उपायुक्त पार्थ गुप्ता के दिशा-निर्देशानुसार विभाग द्वारा जनवरी माह में नेशनल रोड़ सेफ्टी अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरू क करने का काम किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आज विभाग द्वारा कालका चौंक व अम्बाला छावनी में हेल्मेट वितरित करते हुए आमजन को यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया गया है। इस मौके आरटीए विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग के कर्मचारीगण मौजूद रहे।