यमुना में जहर वाले दावे पर अरविंद केजरीवाल का चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब, कहा- हरियाणा से आ रहा पानी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक

नई दिल्ली, 30 जनवरी (अभी): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा से आने वाले पानी में प्रदूषण इतना अधिक है कि दिल्ली के ट्रीटमेंट प्लांट इसे सुरक्षित सीमा के भीतर संसाधित करने में असमर्थ होते हैं। हाल ही में हरियाणा से मिलने वाले कच्चा पानी अत्यधिक दूषित और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जहरीला है। चुनाव आयोग को जवाब देते हुए कहा कि यमुना के पानी पर उनकी टिप्पणी दिल्ली में पीने के पानी की गुणवत्ता के कारण सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के संदर्भ में थी।

केजरीवाल का सैनी पर पलटवार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के यमुना का पानी पीने को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पलटवार करते हुए सोशल साइट एक्स पर लिखा कि सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। केजरीवाल के मुताबिक, जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्लीवालों की जान के लिए खतरा हो सकता है, तो इन्होंने एफआईआर करने की धमकी दी। जिस जहरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज नहीं होने दूंगा।

Previous
Previous

आईसीजी ने भारत-श्रीलंका आईएमबीएल के पास 60 लाख रुपये मूल्य का 53.6 किलोग्राम गांजा जब्त किया

Next
Next

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की