इसरो ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक 100वें मिशन की सफल लॉन्चिंग की
आरएस अनेजा, 29 जनवरी नई दिल्ली
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को अपने ऐतिहासिक 100वें मिशन की सफल लॉन्चिंग की।
इस मिशन में एक नेविगेशन सैटेलाइट को जीएसएलवी रॉकेट पर लॉन्च किया गया। यह इसरो के नए अध्यक्ष वी नारायणन का पहला मिशन था, जिन्होंने 13 जनवरी को कार्यभार संभाला था। वहीं, इसरो का इस साल का ये पहला मिशन था। इससे पहले ISRO ने पहले 30 दिसंबर 2024 को एक अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था, जो एजेंसी का 99वां मिशन था।