खूबसूरत सिक्किम की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया
आरएस अनेजा, 26 जनवरी नई दिल्ली
अगर आप भी कहीं पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सिक्किम में घूमाने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज को आपको मिस नहीं करना चाहिए।
सिक्किम की गिनती भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में की जाती है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और शांत वातावरण के लिए सिक्किम केवल देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जाना जाता है। इसके अलावा यहां के खानपान के तो कहने ही क्या? यहां की सुंदर झीलें और झरने सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इसके अलावा देश दुनिया से कई लोग सिक्किम में एडवेंचर का आनंद लेने के लिए आते हैं।
यहां का वातावरण स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त है। सिक्किम की यही चीजें दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। अगर आप भी कहीं पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सिक्किम में घूमाने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज को आपको मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है, यानी आपकी यात्रा फ्लाइट के माध्यम से कराई जाएगी। इस पैकेज का नाम एलटीसी सिक्कम एयर पैकेज है। इस टूर पैकेज की शुरूआत 31 जनवरी, 2025 को कोलकाता से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको दार्जलिंग, गंगटोक, कलिम्पोंग घुमाया जाएगा। पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। इस टूर पैकेज के तहत यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर रुकने के लिए होटल का इंतजाम भी किया जाएगा। वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 42,200 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 35,240 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।