गणतंत्र दिवस परेड 2025 के दौरान 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' विषय पर 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 10 मंत्रालयों/विभागों की झांकियां कर्तव्य पथ पर उतरेंगी

आरएस अनेजा, 23 जनवरी नई दिल्ली

नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 76 वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान 26 जनवरी को 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) और केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों/विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास 'विषय पर झांकियां प्रस्तुत होगी। इन झांकियों के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों में विकास चक्र का बखूबी प्रदर्शन होगा। ये झांकियां भारत की विविध शक्तियों और इसके निरंतर विकसित होते सांस्कृतिक समावेश को एक शानदार भविष्य की ओर अग्रसर करती हुई प्रदर्शित करेंगी।

राज्यों से यह झांकियां प्रस्तुत होगी।

गोवा से गोवा की सांस्कृतिक विरासत, उत्तराखंड से उत्तराखंड: सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल, हरियाणा से भगवत गीता का प्रदर्शन, झारखंड से स्वर्णिम झारखंड: विरासत और प्रगति की विरासत, गुजरात से स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास, आंध्रप्रदेश से एटिकोप्पका बोम्मलु- पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौने, पंजाब से पंजाब ज्ञान और बुद्धि की भूमि है, उत्तर प्रदेश से महाकुंभ 2025 - स्वर्णिम भारत विरासत और विकास, बिहार से स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास (नालंदा विश्वविद्यालय), मध्यप्रदेश से मध्य प्रदेश का गौरव: कुनो राष्ट्रीय उद्यान - चीतों की भूमि, त्रिपुरा से शाश्वत श्रद्धा: त्रिपुरा में 14 देवताओं की पूजा - खर्ची पूजा, तमिलनाडु से लक्कुंडी: पत्थर शिल्प का उद्गम स्थल, पश्चिम बंगाल से 'लक्ष्मी भंडार' और 'लोक प्रसार प्रकल्प' - बंगाल में जीवन को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना, चंडीगढ़ से चंडीगढ़: विरासत, नवाचार और स्थिरता का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण, दिल्ली से गुणवत्ता की शिक्षा, दादरा नगर हवेली और दमन और दीव, कुकरी मेमोरियल के साथ दमन एवियरी बर्ड पार्क - भारतीय नौसेना के बहादुर नाविकों को श्रद्धांजलि झांकी प्रस्तुत होगी। 

मंत्रालयों/विभागों की यह झांकियां होगी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से भारत का संविधान हमारी विरासत, विकास और पथ-प्रदर्शक की आधारशिला है, जनजातीय कार्य मंत्रालय से जनजातीय गौरव वर्ष, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से मंत्रालय की व्यापक योजनाओं के अंतर्गत पोषित महिलाओं और बच्चों की बहुमुखी यात्रा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास, ग्रामीण विकास मंत्रालय से लखपति दीदी, वित्तीय सेवा विभाग से वित्तीय विकास में भारत की उल्लेखनीय यात्रा, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (आईएमडी) से आधुनिक विज्ञान चरम मौसम की भविष्यवाणी कर रहा है - जीवन और आजीविका की रक्षा कर रहा है, पशुपालन और डेयरी विभाग से स्वर्णिम भारत विरासत और विकास भारत की देशी गोजातीय नस्लों को सतत ग्रामीण विकास के प्रतीक के रूप में सम्मानित करता है, संस्कृति मंत्रालय से स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग से फूलों की झांकी के माध्यम से भारत के संविधान के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न प्रस्तुत किया जाएगा। 

*********

Previous
Previous

मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर चलेंगी रिकार्ड 150 से अधिक “मेला स्पेशल ट्रेनें”

Next
Next

एमएनआरई ने 2025 की गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए 800 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया