एमएनआरई ने 2025 की गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए 800 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया

आरएस अनेजा, 23 जनवरी नई दिल्ली

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए देश भर से 800 विशेष अतिथियों की मेजबानी करेगा। यह पहल एमएनआरई की प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा योजनाओं से जुड़े व्यक्तियों और समूहों की उपलब्धियों और भारत के सतत ऊर्जा परिवर्तन में उनके योगदान का जश्न मनाती है।

पीएम सूर्य गृह योजना के लाभार्थी, अक्षय ऊर्जा कार्यकर्ता और पीएम कुसुम योजना के प्रतिभागी इन आमंत्रित अतिथियों में शामिल हैं। उनकी उपस्थिति नागरिकों को सशक्त बनाने और देश भर में स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े समाधानों को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय के मौजूदा प्रयासों को उजागर करती है।

विशेष अतिथि अपने दौरे के समय केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी और सचिव सुश्री निधि खरे तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे। मंत्रालय ने प्रधानमंत्री संग्रहालय और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के दौरे की भी व्यवस्था की है।

प्रत्येक अतिथि एमएनआरई की अक्षय ऊर्जा पहलों द्वारा संचालित सशक्तिकरण और सतत विकास की गाथा का प्रतिनिधित्व करता है। मंत्रालय ने उपस्थित लोगों के लिए एक यादगार और आरामदायक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए आवास तथा रसद सहायता की व्यवस्था की है।

Previous
Previous

गणतंत्र दिवस परेड 2025 के दौरान 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' विषय पर 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 10 मंत्रालयों/विभागों की झांकियां कर्तव्य पथ पर उतरेंगी

Next
Next

'रक्षा कवच - बहु-क्षेत्रीय खतरों के विरुद्ध बहुस्तरीय सुरक्षा' पर डीआरडीओ गणतंत्र दिवस परेड 2025 के दौरान अग्रणी नवाचारों का प्रदर्शन करेगा