महाकुम्भ 2025: विदेशी श्रद्धालुओं पर चढ़ा भगवा रंग, महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने दक्षिण अफ्रीका से आएंगे हजारों श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश, 23 जनवरी (अभी): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुम्भ में दक्षिण अफ्रीका से हजारों श्रद्धालुओं के जाने की उम्मीद है। जोहानिस्बर्ग में भारत के महावाणिज्यदूत महेश कुमार ने बुधवार शाम कहा, ‘‘13 जनवरी को महाकुम्भ की शुरुआत के बाद से कुछ ही दिनों में उन लोगों के लिए सौ से ज्यादा वीजा जारी किए जा चुके हैं जो इसमें शामिल होने के इच्छुक हैं और कई लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए अपने प्रवासी भारतीय नागरिकता (OCI) कार्ड का इस्तेमाल किया है।''

कुमार ‘महाकुंभ 2025- वेयर स्पिरिचुएलिटी मीट्स टेक्निकल इनोवेशन' नामक संगोष्ठी की मेजबानी कर रहे थे, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने इस आयोजन के इतिहास और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला। कुमार ने कहा, ‘‘ट्रैवल एजेंट विशेष पैकेज भी तैयार कर रहे हैं, जिससे महाकुम्भ में लोगों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।'' उन्होंने कहा, ‘‘महाकुम्भ में शामिल होने के इच्छुक लोगों के मन में बहुत सारे प्रश्न हैं और इसी को देखते हुए यह संगोष्ठी आयोजित की गई है।''

Previous
Previous

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित क्रेच का किया निरीक्षण

Next
Next

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना हुआ अब और भी महंगा, नेपाल ने बढ़ाई 36% फीस; इतना होगा खर्चा